BREAKING
श्री क्षितिज गुरभेले पत्थलगांव के नए एसडीएम संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प। विधायक गोमती साय संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प। विधायक गोमती साय अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, सरकारी स्कूल में बिना इजाजत घुसने का आरोप अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, सरकारी स्कूल में बिना इजाजत घुसने का आरोप श्री क्षितिज गुरभेले पत्थलगांव के नए एसडीएम संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प। विधायक गोमती साय संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प। विधायक गोमती साय अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, सरकारी स्कूल में बिना इजाजत घुसने का आरोप अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, सरकारी स्कूल में बिना इजाजत घुसने का आरोप
Local News All Regions
23 Aug 2026, 09:27 AM 6 Views

संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प। विधायक गोमती साय

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प। विधायक गोमती साय
**

जशपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश रथ रविवार को जशपुर जिला पहुँचा। इस अवसर पर विधानसभा के सभी मंडलों में गाँव-गाँव संत रविदास जी के विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कलश रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने संत रविदास जी के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि संत रविदास महाराज जी ने समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।


कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास जी के संदेशों को गाँव-गाँव और जन-जन तक पहुँचाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी राजा पाण्डे, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट, जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कृष्ण कुमार राय सहित भाजपा के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"