*शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं
शहर में शोभायात्राओं के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था की अनदेखी का मामला नया नहीं है। करीब पांच वर्ष पूर्व दुर्गा विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान हिट एंड रन जैसी हृदयविदारक घटना में एक युवक की असमय मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। ,पूर्व में हुई दर्दनाक घटना के बावजूद यदि पुलिस ऐसे आयोजनों में यातायात व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पा रही है, तो यह महज अव्यवस्था नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही है
Rajesh Agrawal