BREAKING
श्री क्षितिज गुरभेले पत्थलगांव के नए एसडीएम संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प। विधायक गोमती साय संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प। विधायक गोमती साय अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, सरकारी स्कूल में बिना इजाजत घुसने का आरोप अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, सरकारी स्कूल में बिना इजाजत घुसने का आरोप श्री क्षितिज गुरभेले पत्थलगांव के नए एसडीएम संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प। विधायक गोमती साय संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प। विधायक गोमती साय अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, सरकारी स्कूल में बिना इजाजत घुसने का आरोप अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, सरकारी स्कूल में बिना इजाजत घुसने का आरोप
Local News All Regions
23 Aug 2026, 09:09 AM 30 Views

*भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल*

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

*भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल*
*महिला मोर्चा थाने में पहुंच कर की कार्रवाई की मांग*


जशपुरनगर।इंटरनेट मिडिया फेसबुक पर किये गए एक टिप्पणी को लेकर जिले में बवाल मच गया है। इस टिप्पणी को लेकर भाजपा की महिला मोर्चा ने कुनकुरी थाने में शिकायत कराते हुए,टिप्पणी करने वाले के विरूद्व कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। कुनकुरी थाना क्षेत्र से नोनपानी गांव निवासी पीड़िता पहाड़ी कोरवा महिला ने पुलिस से किये गए शिकायत में बताया है कि राजीव गर्ग के फेसबुक आईडी से एक राजनीतिक पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट में विवेकानंद झा नाम के एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी की है। इसमें झा ने उनके लिए रखैल कार्यकर्ता जैसे शब्द का प्रयोग किया है। इस तरह के अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल से उन्हें मानसिक पीड़ा हुई और सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है। पीड़िता ने विवकानंद झा के विरूद्व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता के साथ कुनकुरी थाना पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पिंकीं गुप्ता ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि किसी महिला पर सार्वजनिक रूप से इस तरह की टिप्पणी कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होनें बताया कि पीड़िता भाजपा की एक समर्पित कार्यकर्ता है। पहाड़ी कोरवा महिला ने संघर्ष के बाद अपनी पहचान व प्रतिष्ठा बनाई है। उसे इस तरह से धूमिल करने वाले के विरूद्व कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"