BREAKING
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व एवं भारतमाला सड़क परियोजना के कार्यों की समीक्षा की कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा में करने के निर्देश कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की बालिका शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश शैक्षणिक गतिविधियों एवं नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रूपए की मिलेगी आर्थिक सहायता आरबीसी खंड-6 क्रमांक-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिवारों को दी जाती है आर्थिक सहायता अपनी मेहनत और नवाचार से खेती को नई पहचान दे रहे - युवा किसान अंकित शासन की योजना का लाभ लेकर 8 लाख रुपए की अनुदान राशि से 2 तालाब में कर रहे मछली पालन कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व एवं भारतमाला सड़क परियोजना के कार्यों की समीक्षा की कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा में करने के निर्देश कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की बालिका शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश शैक्षणिक गतिविधियों एवं नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रूपए की मिलेगी आर्थिक सहायता आरबीसी खंड-6 क्रमांक-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिवारों को दी जाती है आर्थिक सहायता अपनी मेहनत और नवाचार से खेती को नई पहचान दे रहे - युवा किसान अंकित शासन की योजना का लाभ लेकर 8 लाख रुपए की अनुदान राशि से 2 तालाब में कर रहे मछली पालन
JASHPUR PATHALGAON
07 Sep 2026

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की बालिका शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश शैक्षणिक गतिविधियों एवं नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की बालिका शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश शैक्षणिक गतिविधियों एवं नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
कलेक्टर श्री व्यास ने जश लर्न कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए प्रथम चरण के सफल संचालन के बाद दूसरे चरण की तैयारियों एवं कार्ययोजना की जानकारी ली।

जशपुरनगर 07 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, सीखने की क्षमता में वृद्धि एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और नवाचारों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जश लर्न, जश क्वेस्ट, स्मार्ट क्लासेस, संपर्क स्मार्ट शाला, संपर्क क्लासेस, अंतरिक्ष संगवारी के अंतर्गत एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग, नन्हे सितारे सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इनका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

जश लर्न और जश क्वेस्ट के अगले चरण की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश

कलेक्टर श्री व्यास ने जश लर्न कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए प्रथम चरण के सफल संचालन के बाद दूसरे चरण की तैयारियों एवं कार्ययोजना की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के दो सप्ताह की गतिविधियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा चार सप्ताह की गतिविधियां शेष हैं। कलेक्टर ने शेष अवधि में कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर तरीके से संचालित करने तथा विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को गणित एवं विज्ञान विषयों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से संचालित जश क्वेस्ट कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है तथा आगामी गतिविधियों की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर ने कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा इसके अपेक्षित परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग के लिए चयन परीक्षा हेतु 216 स्कूल निर्धारित

कलेक्टर ने अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम के अंतर्गत एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग के लिए इसरो भेजे जाने वाले 50 प्रतिभावान विद्यार्थियों के चयन की तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि चयन परीक्षा के लिए जिले के सभी विकास खंडों के 216 स्कूल निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर ने चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि प्रतिभावान विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सके।

स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त निगरानी के निर्देश

कलेक्टर श्री व्यास ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संकुल प्राचार्यों को विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने को कहा।

सभी स्कूलों में बालिका शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर ने बालिका शौचालय निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में बालिका शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में बालिकाओं के लिए आवश्यक एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट, अपार आईडी तथा विद्यार्थियों को पुस्तकों के वितरण की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को शासकीय योजनाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं का समय पर लाभ मिल सके। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"