BREAKING
किसान सोहन सिंह को मिला किसान किताब खेती-किसानी के लिए खाद और बीज खरीदने में हो रही आसानी भगोरा धान खरीदी केंद्र में विकसित हुईं किसान हितैषी सुविधाएं ‘शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, भविष्य गढ़ते हैं’... सेंट जेवियर्स में गुरुजनों के सम्मान में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम. *पत्थलगांव के गांवों में हाथियों की दहाड़, 12-14 के झुंड ने बढ़ाई दहशत* पमशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मटकी फोड़ का हुआ आयोजन, लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर माखन मिश्री का लगाया गया भोग….. किसान सोहन सिंह को मिला किसान किताब खेती-किसानी के लिए खाद और बीज खरीदने में हो रही आसानी भगोरा धान खरीदी केंद्र में विकसित हुईं किसान हितैषी सुविधाएं ‘शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, भविष्य गढ़ते हैं’... सेंट जेवियर्स में गुरुजनों के सम्मान में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम. *पत्थलगांव के गांवों में हाथियों की दहाड़, 12-14 के झुंड ने बढ़ाई दहशत* पमशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मटकी फोड़ का हुआ आयोजन, लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर माखन मिश्री का लगाया गया भोग…..
PATHALGAON PATHALGAON
05 Sep 2026

‘शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, भविष्य गढ़ते हैं’... सेंट जेवियर्स में गुरुजनों के सम्मान में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम.

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

‘शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, भविष्य गढ़ते हैं’... सेंट जेवियर्स में गुरुजनों के सम्मान में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह  सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम.
विद्यालय के प्राचार्य फादर सुनील कुमार खलखो ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों के सम्मान का दिन नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी और गुरु-शिष्य संबंधों की महत्ता को समझने का अवसर भी है।

पत्थलगांव। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। इसी भावना के साथ शनिवार को सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के वार्षिक उद्देश्य ‘उत्कृष्टता के लिए शिक्षा: बौद्धिक विकास एवं मानवता का निर्माण’ को केंद्र में रखते हुए विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल म्यूजिक बैंड के विद्यार्थियों एवं बाल कैबिनेट द्वारा अतिथियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को परेड के साथ मंच तक लाने से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण नृत्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। म्यूजिक बैंड के विद्यार्थियों ने मनमोहक धुनों की प्रस्तुति दी। स्वागत गीत एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पहली से पांचवीं तथा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और गुरु-शिष्य संबंधों की आत्मीयता देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक कभी मार्गदर्शक, कभी सलाहकार, कभी मित्र तो कभी माता-पिता की तरह विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बेहतर इंसान बनना भी है।

‘शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य की नींव तैयार करते हैं-:

विद्यालय के प्राचार्य फादर सुनील कुमार खलखो ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों के सम्मान का दिन नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी और गुरु-शिष्य संबंधों की महत्ता को समझने का अवसर भी है। एक शिक्षक अपने ज्ञान के साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, संवेदनशीलता, मानवता और अच्छे संस्कार विकसित करता है। हमारा प्रयास है कि विद्यालय से निकलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी बौद्धिक रूप से सक्षम होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक भी बने।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में प्रस्तुत किया गया यह कार्यक्रम उनके संस्कार और शिक्षकों के प्रति उनके भाव को दर्शाता है.कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्राचार्य फादर मनोज मिंज, स्कूल प्रबंधक फादर जखारियस लकड़ा, सलाहकार फादर वीरेंद्र खलखो, प्राचार्य फादर सुनील कुमार खलखो सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"