BREAKING
*गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त, एस.डी.एम क्षितिज गुरभेले ने समितियों को दिए निर्देश* कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं ’कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान और सेवा मेरा योगदान उत्सव का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश ठाकुर शोभा सिंह कॉलेज की बाउंड्रीवॉल निर्माण में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस ने कलेक्टर से जांच की मांग की *गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त, एस.डी.एम क्षितिज गुरभेले ने समितियों को दिए निर्देश* कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं ’कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान और सेवा मेरा योगदान उत्सव का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश ठाकुर शोभा सिंह कॉलेज की बाउंड्रीवॉल निर्माण में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस ने कलेक्टर से जांच की मांग की
PATHALGAON PATHALGAON
22 Sep 2026

ठाकुर शोभा सिंह कॉलेज की बाउंड्रीवॉल निर्माण में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस ने कलेक्टर से जांच की मांग की

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

ठाकुर शोभा सिंह कॉलेज की बाउंड्रीवॉल निर्माण में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस ने कलेक्टर से जांच की मांग की
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए बड़ी राशि स्वीकृत हुई है, ऐसे में निर्माण कार्य में गुणवत्ता और नियमों का पालन होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले शासकीय भूमि का स्पष्ट सीमांकन कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में भूमि को लेकर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो

पत्थलगांव। शासकीय ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय में निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पत्थलगांव के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण में गुणवत्ता तथा भूमि सीमांकन को लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की जांच कराने और जांच पूरी होने तक कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए करीब 64 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से कार्य कराया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्माण में गुणवत्ताहीन एवं घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत सामने आई है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि शासकीय भूमि की वास्तविक सीमा का निर्धारण किए बिना बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि बाउंड्रीवॉल निर्माण को आगे बढ़ाने से पहले महाविद्यालय की संपूर्ण शासकीय भूमि का निष्पक्ष सीमांकन कराया जाए। सीमांकन के बाद ही स्वीकृत भूमि की अंतिम सीमा पर नियमानुसार निर्माण कराया जाए। ज्ञापन में वर्तमान में निर्मित बताए जा रहे गुणवत्ताहीन हिस्से की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।

*सरकारी राशि और संपत्ति के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-:*

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए बड़ी राशि स्वीकृत हुई है, ऐसे में निर्माण कार्य में गुणवत्ता और नियमों का पालन होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले शासकीय भूमि का स्पष्ट सीमांकन कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में भूमि को लेकर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। कांग्रेस का उद्देश्य निर्माण कार्य को रोकना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और नियमानुसार निर्माण सुनिश्चित कराना है।

*निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति लाए सामने -:*

प्रदेश सचिव मनोज तिवारी ने कहा कि निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं। शासकीय निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को मौके की स्थिति की जांच कराने के साथ भूमि का सीमांकन भी कराना चाहिए। यदि निर्माण में किसी प्रकार की तकनीकी या नियम संबंधी अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, मनोज तिवारी, रत्ना पैंकरा, जनार्दन पंकज, अंकित शर्मा, अशोक गुप्ता, धर्मेंद्र साहू, मयंक रोहिला सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और शासकीय राशि से हो रहे निर्माण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।


Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"