BREAKING
*शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती *जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर किलकिला में हुई विशेष बैठक* *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में माता धाम पुजारी-गुनिया-बैगा समन्वय समिति ने बनाई रणनीति, 10 हजार से अधिक धर्मयोद्धाओं की सहभागिता का लक्ष्य* लिटिल रोज स्कूल में बाल दिवस पर सजा फन फिस्ट मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुर,खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और खेलकूद तक के लगाए गए स्टॉल, बच्चों ने उत्साह के साथ की खरीदारी और बिक्री 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल *शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती *जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर किलकिला में हुई विशेष बैठक* *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में माता धाम पुजारी-गुनिया-बैगा समन्वय समिति ने बनाई रणनीति, 10 हजार से अधिक धर्मयोद्धाओं की सहभागिता का लक्ष्य* लिटिल रोज स्कूल में बाल दिवस पर सजा फन फिस्ट मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुर,खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और खेलकूद तक के लगाए गए स्टॉल, बच्चों ने उत्साह के साथ की खरीदारी और बिक्री 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल
PATHALGAON PATHALGAON
22 Nov 2026

*शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

*शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं
शहर में शोभायात्राओं के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था की अनदेखी का मामला नया नहीं है। करीब पांच वर्ष पूर्व दुर्गा विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान हिट एंड रन जैसी हृदयविदारक घटना में एक युवक की असमय मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। ,पूर्व में हुई दर्दनाक घटना के बावजूद यदि पुलिस ऐसे आयोजनों में यातायात व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पा रही है, तो यह महज अव्यवस्था नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही है

पत्थलगांव-गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व से पूर्व शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदहाल नजर आई। शोभायात्रा की पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा यातायात को व्यवस्थित करने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहने के बाद भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं बना पाए। वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए किसी प्रकार का प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन किया गया। जिसके कारण शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ा। अव्यवस्थित यातायात को लेकर सिख समाज के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। सिख समाज के मनजीत सिंह भाटिया ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा की जानकारी पुलिस को पहले से दी गई थी, इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण शोभायात्रा के दौरान काफी दिक्कतें हुईं। उनका कहना था कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन इस बार व्यवस्था के नाम पर लापरवाही देखने को मिली।

*रायगढ़ रोड पर नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर, विवाद की स्थिति-:* इधर, रायगढ़ रोड पर बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के बीच शराब के नशे में वाहन चला रहे एक चालक ने सिख समाज के एक युवक की गाड़ी को भी टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। धार्मिक शोभायात्रा जैसे आयोजन के दौरान भी नशे में वाहन चालकों की आवाजाही और यातायात नियंत्रण की कमी ने पुलिस की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं-:* शहर में शोभायात्राओं के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था की अनदेखी का मामला नया नहीं है। करीब पांच वर्ष पूर्व दुर्गा विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान हिट एंड रन जैसी हृदयविदारक घटना में एक युवक की असमय मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। उस घटना के बाद तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था संभालने में लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद धार्मिक आयोजनों और सार्वजनिक रैलियों के दौरान पुलिस की तैयारियों में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है। शहर में निकलने वाली धार्मिक शोभायात्राओं और रैलियों के लिए पहले से रूट चार्ट तैयार करना, प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती, वाहनों का डायवर्जन और संवेदनशील स्थानों पर यातायात नियंत्रण बेहद जरूरी है। लेकिन इन बुनियादी व्यवस्थाओं का अभाव पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। पूर्व में हुई दर्दनाक घटना के बावजूद यदि पुलिस ऐसे आयोजनों में यातायात व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पा रही है, तो यह महज अव्यवस्था नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही है।



Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"