BREAKING
सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती *जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर किलकिला में हुई विशेष बैठक* *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में माता धाम पुजारी-गुनिया-बैगा समन्वय समिति ने बनाई रणनीति, 10 हजार से अधिक धर्मयोद्धाओं की सहभागिता का लक्ष्य* लिटिल रोज स्कूल में बाल दिवस पर सजा फन फिस्ट मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुर,खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और खेलकूद तक के लगाए गए स्टॉल, बच्चों ने उत्साह के साथ की खरीदारी और बिक्री 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल अभावों से संघर्ष कर 21 साल की उम्र में बने युवा उद्यमी, पिता के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प ननिहाल कुमेकेला में अरुण लहरे ने आयोजित किया प्रेरणा कार्यक्रम, डेढ़ घंटे तक युवाओं और ग्रामीणों को सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती *जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर किलकिला में हुई विशेष बैठक* *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में माता धाम पुजारी-गुनिया-बैगा समन्वय समिति ने बनाई रणनीति, 10 हजार से अधिक धर्मयोद्धाओं की सहभागिता का लक्ष्य* लिटिल रोज स्कूल में बाल दिवस पर सजा फन फिस्ट मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुर,खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और खेलकूद तक के लगाए गए स्टॉल, बच्चों ने उत्साह के साथ की खरीदारी और बिक्री 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल अभावों से संघर्ष कर 21 साल की उम्र में बने युवा उद्यमी, पिता के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प ननिहाल कुमेकेला में अरुण लहरे ने आयोजित किया प्रेरणा कार्यक्रम, डेढ़ घंटे तक युवाओं और ग्रामीणों को सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी
PATHALGAON PATHALGAON
14 Nov 2026

सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर  गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती
नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का खौफ नहीं, आबकारी विभाग की निगरानी भी सवालों के घेरे में,रायगढ़ रोड के रहवासी लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं। शाम होते ही इस मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश नहीं लगाया गया और शराब दुकान के आसपास की गतिविधियों को नियंत्रित नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में कोई और बड़ा हादसा हो सकता है।

पत्थलगांव। शहर के रायगढ़ रोड में सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद से सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शराब दुकान के आसपास संचालित चखना सेंटरों और नशे में वाहन चलाने वाले बेपरवाह चालकों के कारण यह मार्ग अब हादसों के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान बनाने लगा है। शाम ढलते ही तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों की आवाजाही और नशे में धुत चालकों की लापरवाही आम राहगीरों की जान पर भारी पड़ रही है। इसके बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से प्रभावी नियंत्रण के प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं। बीते छह महीनों में इस मार्ग पर दो दर्जन से अधिक गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होने की बात सामने आ रही है। इन हादसों में कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि कुछ लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद न तो शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अपेक्षित सख्ती दिखाई दे रही है और न ही शराब दुकान के आसपास की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी हो पा रही है।

*गुरुद्वारे से लौट रही युवती बनी शिकार-:* शुक्रवार की देर शाम करीब 7:30 बजे रायगढ़ रोड स्थित पावर हाउस के समीप एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सिख देओल परिवार की युवती रूपा देओल अपनी स्कूटी से बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने गई थी। पूजा-अर्चना के बाद वह घर लौट रही थी। इसी दौरान शराब दुकान के समीप स्थित चखना सेंटर से शराब का सेवन कर निकले दो युवकों की तेज रफ्तार बाइक ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और रूपा कई फीट दूर जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक नशे में धुत थे और बेहद तेज गति से वाहन चला रहे थे। हादसे में रूपा के हाथ-पैर सहित सिर में गंभीर चोटें आईं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तक भी उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। उसे बार-बार मुंह से खून आने की शिकायत हो रही थी। अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है।

*शराब दुकान के आसपास बेलगाम गतिविधियां-:* रायगढ़ रोड में सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद से स्थानीय लोगों की चिंताएं लगातार बढ़ी हैं। शराब दुकान के आसपास चखना सेंटरों में शराब सेवन के बाद वाहन लेकर निकलने वाले लोगों की लापरवाही अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। सवाल यह है कि जब इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, उसके बाद भी किसी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही सम्बंधित विभाग द्वारा नहीं की जा रही है। शराब दुकान के आसपास नियमों के उल्लंघन, अवैध रूप से शराब सेवन की व्यवस्था और चखना सेंटरों की गतिविधियों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है।

*कब जागेंगे जिम्मेदार, किसी बड़ी जनहानि का इंतजार-:*रायगढ़ रोड के रहवासी लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं। शाम होते ही इस मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश नहीं लगाया गया और शराब दुकान के आसपास की गतिविधियों को नियंत्रित नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में कोई और बड़ा हादसा हो सकता है। शुक्रवार की घटना ने एक बार फिर व्यवस्था की लापरवाही को उजागर कर दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस और आबकारी विभाग इस घटना के बाद ठोस कदम उठाते हैं या फिर किसी और बेगुनाह के घायल होने का इंतजार किया जाएगा। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"