PATHALGAON
PATHALGAON
22 Sep 2026
*गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त, एस.डी.एम क्षितिज गुरभेले ने समितियों को दिए निर्देश*
Rajesh Agrawal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में तैयारियों की समीक्षा, अनुमति के बिना आयोजन पर रोक; शाम 7 बजे से पहले विसर्जन के निर्देश*जिला कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों की बैठक में गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी के परिपालन में मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पत्थलगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम आईएएस क्षितिज गुरभेले की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासन ने गणेश उत्सव समितियों को सुरक्षा, अनुमति और विसर्जन व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए।
पत्थलगांव। गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों की बैठक में गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी के परिपालन में मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पत्थलगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम आईएएस क्षितिज गुरभेले की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासन ने गणेश उत्सव समितियों को सुरक्षा, अनुमति और विसर्जन व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। बैठक में एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार, नगर पालिका सीएमओ जावेद खान सहित शांति समिति के सदस्य, गणेश उत्सव समितियों के प्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे। एसडीएम क्षितिज गुरभेले ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी गणेश उत्सव समितियों को आयोजन से संबंधित जानकारी शीघ्र अति शीघ्र प्रशासन को उपलब्ध कराए। इसमें पंडाल स्थल, पार्किंग व्यवस्था, आयोजन स्थल सहित अन्य आवश्यक जानकारियां शामिल रहेंगी। विसर्जन के दौरान शामिल होने वाले लोगों की संख्या, वाहनों की संख्या, डीजे व्यवस्था तथा विसर्जन रैली के रूट और प्रारंभ एवं समाप्ति स्थल की जानकारी भी पहले से प्रशासन को देनी होगी। उन्होंने सभी समितियों को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शाम 7 बजे से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पंडालों में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण रखने को कहा।
*अनुमति के बिना आयोजन नहीं, नशे से दूर रहने की अपील -*
एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने कहा कि गणेश उत्सव और विसर्जन से जुड़े सभी आयोजनों के लिए नियमानुसार अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने समितियों से पंडालों में सुरक्षा के जरूरी उपकरण रखने और आयोजन के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान उत्साह में कुछ लोगों द्वारा नशे का सेवन किए जाने से विवाद और दुर्घटनाओं की स्थिति निर्मित हो सकती है। ऐसे में सभी लोग नशे से दूर रहें और शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से गणेश विसर्जन करें।
प्रशासन ने गणेश उत्सव समितियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें, ताकि गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
Share this update: