BREAKING
*शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती *जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर किलकिला में हुई विशेष बैठक* *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में माता धाम पुजारी-गुनिया-बैगा समन्वय समिति ने बनाई रणनीति, 10 हजार से अधिक धर्मयोद्धाओं की सहभागिता का लक्ष्य* लिटिल रोज स्कूल में बाल दिवस पर सजा फन फिस्ट मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुर,खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और खेलकूद तक के लगाए गए स्टॉल, बच्चों ने उत्साह के साथ की खरीदारी और बिक्री 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल *शोभायात्रा में भी ट्रैफिक संभाल नहीं पाई पुलिस, बदहाल व्यवस्था से सिख समाज में आक्रोश, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालु होते रहे परेशान, नशे में वाहन चालक ने मारी टक्कर,*पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन में हिट एंड रन की दर्दनाक घटना, फिर भी सबक नहीं सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद रायगढ़ रोड बना हादसों का केंद्र, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक, बड़े अस्पताल में कराया गया भर्ती *जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर किलकिला में हुई विशेष बैठक* *प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में माता धाम पुजारी-गुनिया-बैगा समन्वय समिति ने बनाई रणनीति, 10 हजार से अधिक धर्मयोद्धाओं की सहभागिता का लक्ष्य* लिटिल रोज स्कूल में बाल दिवस पर सजा फन फिस्ट मेला, बच्चों ने सीखे व्यापार के गुर,खाने-पीने से लेकर मनोरंजन और खेलकूद तक के लगाए गए स्टॉल, बच्चों ने उत्साह के साथ की खरीदारी और बिक्री 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल
JASHPUR PATHALGAON
22 Sep 2026

’कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान और सेवा मेरा योगदान उत्सव का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

’कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान और सेवा मेरा योगदान उत्सव का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश
जिला और विकासखंड में शिविर आयोजित करने के निर्देश स्वच्छता अभियान,योग शिविर, अंगदान, रक्तदान, वस्त्र दान, पुस्तक दान के लिए करें प्रोत्साहित 1 अक्टूबर को सियान गुड़ी और सभी जनपद पंचायत में सियान ऑयडल के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगा कार्यक्रम

जशपुरनगर-कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान और श्सेवा मेरा योगदान उत्सवश् का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि अभियान के दौरान निर्धारित तिथि के अनुसार संबंधित अधिकारियों को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक जिला स्तरीय और विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना है।

ऐसे गांवों का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं जहां पहले कभी शिविर नहीं लगा है, ताकि आसपास के गांवों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। एक ब्लॉक में एक दिन में एक ही शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में हितग्राहियों को 26 प्रकार की योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, परिवहन, राजस्व, कृषि, पशुपालन सहित अन्य विभागों को शिविर में सामग्री वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी जनपद सीईओ को शिविर से पहले ग्राम पंचायतों में मुनादी करवाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके। किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, शिक्षा विभाग को अपार आईडी, परिवहन विभाग को लाइसेंस शिविर और खाद्य विभाग को राशन कार्ड शिविर लगाने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने समाज कल्याण और आयुष विभाग को योग शिविर आयोजित करने, स्वच्छता अभियान के तहत धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई में अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिकों को शामिल करने, देहदान, अंगदान, रक्तदान, वस्त्रदान, पुस्तक दान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

गांवों में 23 से 25 सितंबर तक वृहद स्वच्छता अभियान और वन विभाग को 25 हजार पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई है।

साथ ही 1अक्टूबर को सियान गुड़ी और सभी जनपद पंचायतों में सियान ऑयडल कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के लिए गायन, वादन, कविता, भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएम हेल्पलाइन, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"