BREAKING
युवा अग्रवाल सम्मेलन में नई जिम्मेदारी, दिवाकर जिलाध्यक्ष और हर्षित महामंत्री नियुक्त पत्थलगांव विधायक गोमती साय बनीं गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी,छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में गोमती साय की संगठन में बड़ी भूमिका भाजपा संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में संभालेंगी संगठनात्मक दायित्व *गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त, एस.डी.एम क्षितिज गुरभेले ने समितियों को दिए निर्देश* कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं युवा अग्रवाल सम्मेलन में नई जिम्मेदारी, दिवाकर जिलाध्यक्ष और हर्षित महामंत्री नियुक्त पत्थलगांव विधायक गोमती साय बनीं गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी,छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में गोमती साय की संगठन में बड़ी भूमिका भाजपा संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में संभालेंगी संगठनात्मक दायित्व *गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त, एस.डी.एम क्षितिज गुरभेले ने समितियों को दिए निर्देश* कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं
PATHALGAON PATHALGAON
23 Sep 2026

पत्थलगांव विधायक गोमती साय बनीं गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी,छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में गोमती साय की संगठन में बड़ी भूमिका भाजपा संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में संभालेंगी संगठनात्मक दायित्व

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

पत्थलगांव विधायक गोमती साय बनीं गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी,छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में गोमती साय की संगठन में बड़ी भूमिका भाजपा संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में संभालेंगी संगठनात्मक दायित्व
पत्थलगांव भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि यह जशपुर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

पत्थलगांव - भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ की पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी नई सूची में गुजरात के प्रभारी के रूप में तरुण चुघ को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि गोमती साय और दिल्ली विधायक अजय महावर को सह-प्रभारी बनाया गया है। गोमती साय को मिली नई जिम्मेदारी के बाद अब छत्तीसगढ़ के साथ गुजरात भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में भी उनकी भूमिका रहेगी। संगठन की ओर से मिली यह जिम्मेदारी उनके राजनीतिक सफर में एक नया दायित्व जोड़ती है। गोमती साय इससे पहले रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं और वर्तमान में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

*गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी-*गुजरात भाजपा के लिए संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण राज्यों में शामिल है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की विधायक को गुजरात का सह-प्रभारी बनाए जाने से जशपुर सहित प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी की नई व्यवस्था के तहत तरुण चुघ के नेतृत्व में गोमती साय और अजय महावर गुजरात में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। गोमती साय की राजनीतिक पृष्ठभूमि जशपुर क्षेत्र से जुड़ी रही है। जिला पंचायत से लेकर सांसद और विधायक तक विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ से बाहर गुजरात जैसे बड़े राज्य में संगठन के साथ काम करने का अवसर मिला है।

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई-:*पत्थलगांव भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि यह जशपुर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि गोमती साय ने संगठन और जनप्रतिनिधि के रूप में लगातार सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। अब पार्टी ने उन्हें गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य में संगठनात्मक दायित्व सौंपा है, जो उनके प्रति भाजपा नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए गोमती साय को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"