PATHALGAON
PATHALGAON
23 Sep 2026
युवा अग्रवाल सम्मेलन में नई जिम्मेदारी, दिवाकर जिलाध्यक्ष और हर्षित महामंत्री नियुक्त
Rajesh Agrawal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सीए दिवाकर अग्रवाल एवं महामंत्री हर्षित अग्रवाल ने कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
पत्थलगांव -: अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा इकाई में जशपुर जिले के लिए नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सीए दिवाकर अग्रवाल को जशपुर जिलाध्यक्ष एवं हर्षित अग्रवाल को महामंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर अग्र समाज के लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सीए दिवाकर अग्रवाल एवं महामंत्री हर्षित अग्रवाल ने कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जल्द ही समिति का विस्तार कर जिले के युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि समाजहित के कार्यों के साथ युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना प्राथमिकता रहेगी।
सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने दोनों की नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज और संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। दिवाकर अग्रवाल और हर्षित अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी से समाज के युवाओं में नई ऊर्जा आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने का कार्य करेंगे तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
पत्थलगांव अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने भी दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलने से समाज की गतिविधियों में नई सक्रियता आएगी। उन्होंने कहा कि दिवाकर अग्रवाल एवं हर्षित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा इकाई समाजसेवा, सामाजिक एकजुटता और रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
Share this update: