BREAKING
डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेश शर्मा के निवास पहुची विधायक गोमती साय,परिजनों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटबॉल स्टेडियम के लिए 5.49 करोड़ स्वीकृत एग्रीस्टैक में हर खसरा-खाते का कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ: कलेक्टर डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेश शर्मा के निवास पहुची विधायक गोमती साय,परिजनों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटबॉल स्टेडियम के लिए 5.49 करोड़ स्वीकृत एग्रीस्टैक में हर खसरा-खाते का कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ: कलेक्टर
JASHPUR PATHALGAON
31 Aug 2026

जशपुर प्रवास पर पहुंचे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, सोगड़ा आश्रम में की माँ की आराधना

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

जशपुर प्रवास पर पहुंचे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, सोगड़ा आश्रम में की माँ की आराधना
कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं सीतापुर के पूर्व विधायक अमरजीत भगत अपने जशपुर प्रवास पर



जशपुर/पत्थलगांव - कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं सीतापुर के पूर्व विधायक अमरजीत भगत अपने जशपुर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध सोगड़ा आश्रम पहुंचे। अवधूत भगवान राम जी द्वारा स्थापित इस पावन आश्रम में उन्होंने माँ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आराधना की। आश्रम पहुंचने पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक देवी माँ के समक्ष मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि माँ का आशीर्वाद सदैव छत्तीसगढ़ की जनता पर बना रहे और प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वातावरण कायम रहे। अमरजीत भगत ने सोगड़ा आश्रम की आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और माँ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेश की उन्नति, खुशहाली और सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"