BREAKING
डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेश शर्मा के निवास पहुची विधायक गोमती साय,परिजनों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटबॉल स्टेडियम के लिए 5.49 करोड़ स्वीकृत एग्रीस्टैक में हर खसरा-खाते का कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ: कलेक्टर डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेश शर्मा के निवास पहुची विधायक गोमती साय,परिजनों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटबॉल स्टेडियम के लिए 5.49 करोड़ स्वीकृत एग्रीस्टैक में हर खसरा-खाते का कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ: कलेक्टर
CHHATTISGARH PATHALGAON
31 Aug 2026

डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई
डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। उनके निर्देशन में पुलिस ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के साथ तकनीकी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल किया है

बागबहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 किलो गांजा जब्त, 40 लाख का माल बरामद

उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक हो रही थी गांजा तस्करी, एक आरोपी गिरफ्तार | ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई


पत्थलगांव/बागबहार। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत बागबहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 60 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार सहित लगभग 40 लाख रुपए का माल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार 31 अगस्त की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच जशपुर पुलिस की तकनीकी टीम और विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 में भारी मात्रा में गांजा लाकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में बागबहार पुलिस ने तत्काल संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान गांधी चौक बागबहार के पास संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की डिक्की से प्लास्टिक टेप में लिपटे 60 पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर इनमें करीब 60 किलो गांजा पाया गया।

पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार को जब्त कर विकास चौधरी (27), निवासी समस्तीपुर बिहार, वर्तमान निवास गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।


उड़ीसा से उत्तर प्रदेश पहुंचाना था गांजा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा आरोपी को किस व्यक्ति से मिला था और इसे उत्तर प्रदेश में किसे सौंपा जाना था। मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई

जशपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई को लेकर डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। उनके निर्देशन में पुलिस ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के साथ तकनीकी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल किया है, जिसके परिणामस्वरूप लगातार नशे के कारोबार से जुड़े मामलों में कार्रवाई सामने आ रही है।


एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के सौदागरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच कर रही है और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल की भूमिका भी रही अहम

पूरी कार्रवाई में एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में बागबहार पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। सूचना पर तत्काल नाकाबंदी, संदिग्ध वाहन की पहचान और बड़ी मात्रा में गांजा बरामद करने में पुलिस टीम की सक्रियता सराहनीय रही। क्षेत्र में नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल की निगरानी और नेतृत्व की भी प्रशंसा की जा रही है।


कार्रवाई में डीएसपी जशपुर शुभम तिवारी, थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक ललित कुमार यादव, प्रधान आरक्षक लव चौहान, आरक्षक अजय खेस, आरक्षक पवन पैंकरा एवं जशपुर पुलिस की साइबर/तकनीकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जब्त सामग्री: करीब 60 किलो गांजा, अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए तथा वैन्यू कार की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए। कुल जब्ती करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में थाना बागबहार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना जारी है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"