BREAKING
डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेश शर्मा के निवास पहुची विधायक गोमती साय,परिजनों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटबॉल स्टेडियम के लिए 5.49 करोड़ स्वीकृत एग्रीस्टैक में हर खसरा-खाते का कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ: कलेक्टर डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेश शर्मा के निवास पहुची विधायक गोमती साय,परिजनों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटबॉल स्टेडियम के लिए 5.49 करोड़ स्वीकृत एग्रीस्टैक में हर खसरा-खाते का कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ: कलेक्टर
PATHALGAON PATHALGAON
31 Aug 2026

वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेश शर्मा के निवास पहुची विधायक गोमती साय,परिजनों को बंधाया ढांढस

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेश शर्मा के निवास पहुची विधायक गोमती साय,परिजनों को बंधाया ढांढस
पत्रकारिता जगत ने खोया अनुभवी व्यक्तित्व-विधायक गोमती

पत्थलगांव। सोमवार को पत्थलगांव विधायक गोमती साय वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रमेश शर्मा के निवास पहुंचीं। उन्होंने स्व. शर्मा के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।


विधायक गोमती साय ने कहा कि स्व. रमेश शर्मा ने करीब 50 वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते हुए समाज और क्षेत्र की समस्याओं को अपनी लेखनी के माध्यम से प्रमुखता से उठाया। पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण, निर्भीकता और सामाजिक सरोकार हमेशा स्मरणीय रहेंगे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ ही पत्थलगांव ने एक अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्व खो दिया है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह भाटिया, अनिल मित्तल, अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल एवं नरेश यादव सहित भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरजीत सिंह भाटिया ने स्व. रमेश शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पांच दशकों तक अपनी लेखनी के माध्यम से समाज और क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

अनिल मित्तल ने कहा कि स्व. रमेश शर्मा का पूरा जीवन पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने लंबे समय तक क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनका निधन पत्थलगांव के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्व. रमेश शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शर्मा परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक गोमती साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"