BREAKING
डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेश शर्मा के निवास पहुची विधायक गोमती साय,परिजनों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटबॉल स्टेडियम के लिए 5.49 करोड़ स्वीकृत एग्रीस्टैक में हर खसरा-खाते का कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ: कलेक्टर डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेश शर्मा के निवास पहुची विधायक गोमती साय,परिजनों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटबॉल स्टेडियम के लिए 5.49 करोड़ स्वीकृत एग्रीस्टैक में हर खसरा-खाते का कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ: कलेक्टर
PATHALGAON PATHALGAON
31 Aug 2026

अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान
इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि अनिल मित्तल एक सुलझे हुए एवं अनुभवी व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्हें समाज के सभी वर्गों और प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए

अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान

पत्थलगांव। आज पत्थलगांव प्रवास के दौरान विधायक गोमती साय ने अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का गमछा पहनाकर सम्मान किया और अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि अनिल मित्तल एक सुलझे हुए एवं अनुभवी व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्हें समाज के सभी वर्गों और प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उनके नेतृत्व में अग्रवाल समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे और समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका को और मजबूत करे। उन्होंने अनिल मित्तल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के नेक कार्यों में अग्रणी रहा है।

विधायक गोमती साय ने कहा कि समाज के नेतृत्व की जिम्मेदारी केवल पद तक सीमित नहीं होती, बल्कि सभी लोगों को साथ लेकर समाज को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्हें विश्वास है कि अनिल मित्तल इस दायित्व का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे।

गौरतलब है कि अनिल मित्तल भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं और उन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्वों पर कार्य करते हुए भाजपा कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। अब उन्हें अग्रवाल सभा पत्थलगांव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।

विधायक गोमती साय द्वारा किए गए सम्मान पर अनिल मित्तल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक द्वारा दिए गए सम्मान और शुभकामनाओं से उन्हें नई जिम्मेदारी को और बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष के रूप में वे समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने और समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विधायक गोमती साय के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"