BREAKING
डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेश शर्मा के निवास पहुची विधायक गोमती साय,परिजनों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटबॉल स्टेडियम के लिए 5.49 करोड़ स्वीकृत एग्रीस्टैक में हर खसरा-खाते का कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ: कलेक्टर डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल का विधायक गोमती साय ने किया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार स्व रमेश शर्मा के निवास पहुची विधायक गोमती साय,परिजनों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटबॉल स्टेडियम के लिए 5.49 करोड़ स्वीकृत एग्रीस्टैक में हर खसरा-खाते का कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ: कलेक्टर
JASHPUR PATHALGAON
31 Aug 2026

कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की
योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

   बैठक में कलेक्टर ने आगामी सरगुजा ओलंपिक के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आयोजन में अधिकाधिक प्रतिभागियों को जोड़ने पर जोर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने शेष आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने तथा केंद्रों में नामांकित सभी बच्चों की अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

    समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने डीएलसी पेंशनर सत्यापन, एनएसएपी पोर्टल में आधार एंट्री तथा बैंक खातों की आधार सीडिंग की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को पेंशन का लाभ निर्बाध रूप से समय पर मिलता रहे। साथ ही सिकल सेल से प्रभावित पात्र मरीजों के नियमानुसार यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने सभी पात्र श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य राज्यों में काम करने वाले श्रमिकों का ऑनलाइन अद्यतन रिकॉर्ड नियमित रूप से रखने तथा श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मैदानी स्तर पर योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"