PATHALGAON
PATHALGAON
02 Sep 2026
श्याम मंदिर में गूंजेगा कान्हा के जन्म का उल्लास, भजनों से सजेगी जन्माष्टमी की रात
Devansh Agrawal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
श्याम सेवा समिति अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से जन्माष्टमी के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम एवं भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की अपील की है।
श्याम मंदिर में गूंजेगा कान्हा के जन्म का उल्लास, भजनों से सजेगी जन्माष्टमी की रात
कलकत्ता के कलाकार करेंगे आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगे फूलों से होगा बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार; टीनू शर्मा देंगे भजनों की प्रस्तुति
पत्थलगांव। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पत्थलगांव के श्याम मंदिर परिसर में 4 सितंबर को भक्ति और उल्लास का भव्य आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया जा रहा है, वहीं कलकत्ता से आए कलाकार मंदिर की विशेष साज-सज्जा को अंतिम रूप दे रहे हैं।
श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने बताया कि 4 सितंबर, शुक्रवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन शुरू हो जाएंगे और दिनभर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम को भक्तों के लिए पोहा-जलेबी का जलपान भी रखा गया है।
रात 8 बजे से भजनों की सुरमयी प्रस्तुति
जन्माष्टमी की रात मंदिर परिसर में विशेष भजन संध्या का आयोजन होगा। रात्रि 8 बजे से नेवरा, रायपुर से आए भजन कलाकार टीनू शर्मा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजनों के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगा। देर रात केक काटकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
जन्माष्टमी के अवसर पर बाबा श्याम का रंग-बिरंगे फूलों से विशेष श्रृंगार मंदिर के पुजारी निलेश महाराज द्वारा किया जाएगा। मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा और फूलों का श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
समिति ने श्रद्धालुओं से की अपील
श्याम सेवा समिति अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से जन्माष्टमी के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम एवं भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की अपील की है।
आयोजन की तैयारियों में समिति अध्यक्ष सुशील अग्रवाल के साथ महेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, पप्पल गोयल, नरेश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, डॉ आशीष अग्रवाल, श्याम सखा परिवार के सदस्यों सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं। मंदिर में चल रही तैयारियों से जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल है।
Share this update: