Crime
PATHALGAON
02 Sep 2026
लोहे की दौली लेकर घूम रहा आदतन बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
Rajesh Agarwal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर मामलों में रह चुका है आरोपी, गुंडा बदमाश की सूची में शामिल करने और जिला बदर की तैयारी
पत्थलगांव। बीटीआई चौक में लोहे का दौली लेकर घूम रहे आदतन बदमाश राजकुमार बंजारे पिता राम बंजारे, निवासी आमाकानी को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद होने के बाद उसके विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गुंडा बदमाश की सूची में शामिल करने की तैयारी
पुलिस के अनुसार राजकुमार बंजारे के विरुद्ध पूर्व में भी बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर अपराध दर्ज हो चुके हैं और वह जेल भी जा चुका है। लगातार गंभीर अपराधों में संलिप्तता को देखते हुए पुलिस अब आरोपी की गुंडा बदमाश की फाइल तैयार कर उसे गुंडा बदमाश की सूची में शामिल करने की कार्रवाई कर रही है।
अब जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को जिले की सीमा से बाहर रखने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Share this update: