BREAKING
लोहे की दौली लेकर घूम रहा आदतन बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई पत्थलगांव के ग्रामीण इलाकों में हाथियों की दस्तक, 15 हाथियों के दल से दहशत धान की फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, वन विभाग की टीम लगातार रख रही नजर | ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह जशपुर के आरा में इस वर्ष एएनएम और बीएससी नर्सिंग की प्रथम बैच की कक्षाएं होंगी शुरू जिले में 01 जून से अब तक 7566.9 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 87.8 प्रतिशत चेकमेट एट जशपुर अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन लोहे की दौली लेकर घूम रहा आदतन बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई पत्थलगांव के ग्रामीण इलाकों में हाथियों की दस्तक, 15 हाथियों के दल से दहशत धान की फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, वन विभाग की टीम लगातार रख रही नजर | ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह जशपुर के आरा में इस वर्ष एएनएम और बीएससी नर्सिंग की प्रथम बैच की कक्षाएं होंगी शुरू जिले में 01 जून से अब तक 7566.9 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 87.8 प्रतिशत चेकमेट एट जशपुर अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन
PATHALGAON PATHALGAON
02 Sep 2026

पत्थलगांव के ग्रामीण इलाकों में हाथियों की दस्तक, 15 हाथियों के दल से दहशत धान की फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, वन विभाग की टीम लगातार रख रही नजर | ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

पत्थलगांव के ग्रामीण इलाकों में हाथियों की दस्तक, 15 हाथियों के दल से दहशत धान की फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, वन विभाग की टीम लगातार रख रही नजर | ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
रेंजर कृपा सिंधु पैंकरा ने कहा— “ग्रामीण हाथियों के दल से दूरी बनाए रखें। अंधेरा होने के बाद घर से बाहर न निकलें और जंगल की ओर जाने से पूरी तरह बचें। हाथियों के पास जाकर उन्हें परेशान या भगाने का प्रयास न करें। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।


पत्थलगांव। पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर जंगली हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम ईला, इंजको और छोटा कुनकुरी क्षेत्र में करीब 15 हाथियों का दंतैल दल विचरण कर रहा है। हाथियों के दल की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल खेतों में पहुंचकर धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।

हाथियों की लगातार गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग पत्थलगांव की टीम मौके पर निगरानी बनाए हुए है और दल की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। वन अमला ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के साथ ही सावधानी बरतने की समझाइश दे रहा है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अंधेरा होने के बाद घर से बाहर न निकलें और जंगल की ओर बिल्कुल न जाएं। हाथियों के नजदीक जाने, उनका पीछा करने, फोटो-वीडियो बनाने या उन्हें किसी भी तरह परेशान करने का प्रयास न करें। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और तत्काल वन विभाग को जानकारी दें।


रेंजर कृपा सिंधु पैंकरा ने कहा—

“ग्रामीण हाथियों के दल से दूरी बनाए रखें। अंधेरा होने के बाद घर से बाहर न निकलें और जंगल की ओर जाने से पूरी तरह बचें। हाथियों के पास जाकर उन्हें परेशान या भगाने का प्रयास न करें। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।


Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"