BREAKING
लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, नन्हे कृष्ण रूप में पहुंचे बच्चे प्री-प्राइमरी से कक्षा तीसरी तक के बच्चों ने लिया उत्सव में हिस्सा, पढ़ाई के साथ गतिविधियों से कौशल विकास पर जोर मनोरा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कीटनाशक विक्रेताओं पर लगा बिक्री प्रतिबंध अमानक कीटनाशक की आशंका पर कार्रवाई, एक दुकान से लिया गया नमूना H1N1/ स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह खनिजों की धरती से हाईटेक हब तक,नई औद्योगिक उड़ान भर रहा छत्तीसगढ़ : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़ का औद्योगिक चेहरा,हाईटेक इंडस्ट्री पर बड़ा दांव प्राचीन सत्यनारायण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, होंगे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 3 सितंबर की रात से अखंड हरिनाम संकीर्तन, 4 सितंबर को दही हांडी, बच्चों के लिए गेम्स और ‘कृष्ण बनाओ’ वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, नन्हे कृष्ण रूप में पहुंचे बच्चे प्री-प्राइमरी से कक्षा तीसरी तक के बच्चों ने लिया उत्सव में हिस्सा, पढ़ाई के साथ गतिविधियों से कौशल विकास पर जोर मनोरा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कीटनाशक विक्रेताओं पर लगा बिक्री प्रतिबंध अमानक कीटनाशक की आशंका पर कार्रवाई, एक दुकान से लिया गया नमूना H1N1/ स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह खनिजों की धरती से हाईटेक हब तक,नई औद्योगिक उड़ान भर रहा छत्तीसगढ़ : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़ का औद्योगिक चेहरा,हाईटेक इंडस्ट्री पर बड़ा दांव प्राचीन सत्यनारायण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, होंगे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 3 सितंबर की रात से अखंड हरिनाम संकीर्तन, 4 सितंबर को दही हांडी, बच्चों के लिए गेम्स और ‘कृष्ण बनाओ’ वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन
JASHPUR PATHALGAON
02 Sep 2026

चेकमेट एट जशपुर अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

चेकमेट एट जशपुर अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन
पश्चिम बंगाल के कौस्तुव कुंडू बने प्रतियोगिता के विजेता, यशद बम्बेश्वर दूसरे और महाराष्ट्र के केदार ओंकार तीसरे स्थान पर शतरंज सिखाता है संयम, एकाग्रता और अनुशासन रू विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

जशपुरनगर 02 सितंबर 2026/ जशपुर में पहली बार आयोजित चेकमेट एट जशपुरदृअखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026 में पश्चिम बंगाल के कौस्तुव कुंडू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। छत्तीसगढ़ के यशद बम्बेश्वर दूसरे और महाराष्ट्र के केदार ओंकार तीसरे स्थान पर रहे। पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में विभिन्न आयुवर्ग एवं श्रेणियों के विजेता और उपविजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रायमुनी भगत एवं अन्य अतिथियों ने ट्रॉफी और पुरस्कार राशि के चेक प्रदान किए गए। जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं जशपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त आयोजन में हुई इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 164 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और रणनीतिक कौशल से प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।

  विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि संयम, एकाग्रता, अनुशासन और बुद्धिकौशल विकसित करने का माध्यम भी है। जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों का सामना बुद्धिकौशल, अनुशासन, संयम और समय की कद्र करते हुए करने वाला व्यक्ति सफलता की ओर आगे बढ़ता है। शतरंज का खेल भी हमें यही सीख देता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित खिलाड़ी, शतरंज प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

विभिन्न आयुवर्ग एवं श्रेणियों में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सीनियर सिटीजन वर्ग में जवाहरलाल गुप्ता विजेता और सेनगुप्ता दीपांकर उपविजेता रहे। सरगुजा डिवीजन महिला वर्ग में सिन्हा कशिश ने प्रथम और दूसरा स्थान श्वेता रानी ने प्राप्त किया, जबकि सरगुजा डिवीजन पुरुष वर्ग में रुद्राक्ष सिंह विजेता और यशवंत सिंह उपविजेता रहे। जशपुर महिला वर्ग में हेमलता प्रजापति ने प्रथम और प्रेमलता साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जशपुर पुरुष वर्ग में एलान लकड़ा प्रथम और श्याम सिंह द्वितीय रहे। 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग महिला में आरती पावले प्रथम तथा लक्ष्मी शुक्ला द्वितीय रहीं। अंडर-15 वर्ग में ईशान सैनी प्रथम और गर्व केरकेट्टा द्वितीय रहे। अंडर-13 वर्ग में शिल्प कुमार घोड़ेश्वर ने प्रथम और विराट यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 वर्ग में वी. विराट अय्यर प्रथम और कुशाग्र दीक्षित द्वितीय रहे। अंडर-09 वर्ग में आद्विक भूषण प्रथम तथा हृदान मावलंकर द्वितीय रहे। महिला वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में एफ-15$ वर्ग में प्राची यादव प्रथम और भगत कोमल द्वितीय रहीं। एफ-15 वर्ग में अभिश्री वत्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एफ-13 वर्ग में नैना भगत प्रथम रहीं। एफ-11 वर्ग में सावी गौरी प्रथम और अनिका रेड्डी गोलुगुरी द्वितीय रहीं। एफ-09 वर्ग में परीक्षिता दुबे प्रथम तथा श्रीनिका रेड्डी गोलू गुरी द्वितीय रहीं।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"