BREAKING
*डराया-बहकाया और खाते से उड़ा दिए 95 हजार: शहर में बढ़ रहा साइबर ठगी का जाल* बिजली फिटिंग का काम करने वाले बबलू राठौर को बनाया शिकार, PhonePe के जरिए रकम उड़ाई; पुलिस ने कहा- किसी भी कॉल, लिंक या वीडियो कॉल पर न करें भरोसा* 147 करोड़ की सड़क अधूरी, नंदनझरिया पुल पर रोज जाम,विभागीय लापरवाही आ रही सामने,ठेकेदार की लापरवाही के साथ पत्थलगांव-धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग की निगरानी पर सवाल, गड्ढों के बीच रेंगते वाहन, हादसे का खतरा अग्रवाल सभा की नई कमान अनिल मित्तल को, आज शपथ लेकर शुरू होगा नई टीम का सफर...अनुभवी चेहरों के साथ युवाओं को भी जिम्मेदारी, समाज की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प *डराया-बहकाया और खाते से उड़ा दिए 95 हजार: शहर में बढ़ रहा साइबर ठगी का जाल* बिजली फिटिंग का काम करने वाले बबलू राठौर को बनाया शिकार, PhonePe के जरिए रकम उड़ाई; पुलिस ने कहा- किसी भी कॉल, लिंक या वीडियो कॉल पर न करें भरोसा* 147 करोड़ की सड़क अधूरी, नंदनझरिया पुल पर रोज जाम,विभागीय लापरवाही आ रही सामने,ठेकेदार की लापरवाही के साथ पत्थलगांव-धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग की निगरानी पर सवाल, गड्ढों के बीच रेंगते वाहन, हादसे का खतरा अग्रवाल सभा की नई कमान अनिल मित्तल को, आज शपथ लेकर शुरू होगा नई टीम का सफर...अनुभवी चेहरों के साथ युवाओं को भी जिम्मेदारी, समाज की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प
PATHALGAON PATHALGAON
06 Sep 2026

147 करोड़ की सड़क अधूरी, नंदनझरिया पुल पर रोज जाम,विभागीय लापरवाही आ रही सामने,ठेकेदार की लापरवाही के साथ पत्थलगांव-धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग की निगरानी पर सवाल, गड्ढों के बीच रेंगते वाहन, हादसे का खतरा

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

147 करोड़ की सड़क अधूरी, नंदनझरिया पुल पर रोज जाम,विभागीय लापरवाही आ रही सामने,ठेकेदार की लापरवाही के साथ पत्थलगांव-धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग की निगरानी पर सवाल, गड्ढों के बीच रेंगते वाहन, हादसे का खतरा
नंदनझरिया पुल को लेकर पत्थलगांव और धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग के बीच जिम्मेदारी की खींचतान भी सामने आ रही है। अधिकारी एक-दूसरे के क्षेत्र का हवाला देते नजर आते हैं, जबकि सड़क की बदहाली और जाम की परेशानी जनता झेल रही है।

पत्थलगांव। पत्थलगांव से खरसिया तक करीब 105 किमी सड़क का निर्माण 147 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है, लेकिन निर्माण की धीमी रफ्तार और बदहाल हिस्सों ने पूरी परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ठेकेदार समय पर काम पूरा नहीं कर सका तो दूसरी ओर पत्थलगांव और धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग की कमजोर निगरानी का खामियाजा सीधे नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति नंदनझरिया पुल की है। पुल के ऊपर और दोनों ओर करीब 500 मीटर तक सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। वाहन चालक पलटने के डर से बेहद धीमी गति से गुजरते हैं। बड़े वाहनों के गड्ढों में फंसने से यहां दिनभर जाम की स्थिति बनती रहती है। कुछ दिन पहले इसी बदहाल सड़क पर एक ट्रैक्टर गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया था। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया। दोपहिया वाहन चालक भी आए दिन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद सड़क को तत्काल समतल करने या गड्ढे भरने के लिए प्रभावी कदम नजर नहीं आ रहे।


*ठेकेदार की मनमानी ओर अफसरों की कमजोर पकड़ -:*

ठेकेदार के कार्य में लापरवाही होने के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ठेकेदार के ऊपर कोई कार्यवाही करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। करोड़ों रुपए की परियोजना की निगरानी और ठेकेदार पर कार्रवाई की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है। इसके बावजूद मौके पर हालात जस के तस हैं। नंदनझरिया पुल को लेकर पत्थलगांव और धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग के बीच जिम्मेदारी की खींचतान भी सामने आ रही है। अधिकारी एक-दूसरे के क्षेत्र का हवाला देते नजर आते हैं, जबकि सड़क की बदहाली और जाम की परेशानी जनता झेल रही है।

*शासन करोड़ों खर्च कर रहा, अधिकारी छवि धूमिल कर रहे -:*

एक ओर जहां विष्णु सरकार बेहतर सड़कों के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन मैदानी अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदार पर कमजोर नियंत्रण शासन की मंशा पर पानी फेर रहा है। नागरिकों ने सवाल उठाते हुए कहा कि पत्थलगांव लोक निर्माण विभाग एवं धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग में बैठे अधिकारी नंदनझरिया पुल के दोनों ओर सुगम सड़क निर्माण नहीं करा सक रहे है,जिससे अधिकारियों की कमजोरी और लापरवाही साफ दिखाई दे रही है,बारिश के दिनों में बने जानलेवा गड्ढे को भरने में एवं सड़क को समतलीकरण कर चलने योग्य बनाने में विभाग पूरी तरह नाकाम है,जिससे सरकार की छवि पूरी तरह धूमिल हो रही है।


*नागरिकों ने अफसरों को दिया पुल पर आने का न्योता -:*

सड़क की बदहाली से परेशान शहर के नागरिकों ने अब लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को नंदन झरिया पुल पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण करने और जमीनी हकीकत देखने का न्योता दिया है। समाजसेवी बबलू तिवारी ने कहा कि अधिकारियों को कागजों और दफ्तरों से निकलकर एक बार पुल पर आकर देखना चाहिए कि आम नागरिक किस तरह गड्ढों और जाम के बीच जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि मौके का निरीक्षण होने के बाद ही सड़क की वास्तविक स्थिति और विभागीय लापरवाही सामने आएगी।

*क्या कहते है अधिकारी -:*

धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग की एस.डी.ओ मंजू पटेल ने नंदनझरिया पुल का कार्य करना ठेकेदार श्री जी कंस्ट्रक्शन द्वारा किए जाने की जानकारी दी एवं अधिक जानकारी के लिए उपयंत्री गौरव शर्मा से बात करने की बात कही। उपयंत्री गौरव शर्मा से जब संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।



Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"