PATHALGAON
PATHALGAON
06 Sep 2026
अग्रवाल सभा की नई कमान अनिल मित्तल को, आज शपथ लेकर शुरू होगा नई टीम का सफर...अनुभवी चेहरों के साथ युवाओं को भी जिम्मेदारी, समाज की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प
Rajesh Agrawal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि समाज ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। समाज के सभी वर्गों और सदस्यों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी।
पत्थलगांव। अग्रवाल समाज की सामाजिक, रचनात्मक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने के उद्देश्य से पत्थलगांव अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में समाज के अनुभवी सदस्यों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यकारिणी के गठन के बाद समाजजनों में उत्साह का माहौल है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सुनील अग्रवाल (नेशनल ऑटो) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनमोहन गोयल (मेडिकल) को सचिव तथा रामनिवास जिंदल (आर एन जे) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
*एकजुटता के साथ समाज को आगे ले जाना प्राथमिकता -:* अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि समाज ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। समाज के सभी वर्गों और सदस्यों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी। सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के साथ समाजहित में रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही संगठन को मजबूती मिलेगी।
*अनुभव और युवा ऊर्जा से संगठन होगा मजबूत-:* वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में समाज के अनुभवी सदस्यों के साथ नई पीढ़ी को भी जिम्मेदारी मिली है। अनुभव और युवा ऊर्जा के बेहतर समन्वय से अग्रवाल सभा की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा। समाज के प्रत्येक सदस्य की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा, सामाजिक सरोकार और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर रहेगा।
*पारदर्शिता और विश्वास के साथ निभाएंगे जिम्मेदारी-:* कोषाध्यक्ष रामनिवास जिंदल ने कहा कि कोषाध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी को पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ निभाया जाएगा। समाज के हित में होने वाले प्रत्येक कार्य में सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करना हमारा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग और विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है।
*सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा नया विस्तार -:* सचिव मनमोहन गोयल ने कहा कि सचिव के रूप में समाज के सभी सदस्यों से निरंतर संवाद बनाए रखना और सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित एवं व्यापक रूप देना प्राथमिकता होगी। समाज के हित में नए कार्यक्रमों और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ सभी सदस्यों को संगठन से जोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।
*उपाध्यक्ष मंडल में 8 सदस्यों को जिम्मेदारी -* उपाध्यक्ष मंडल में खजांची लाल जिंदल (बजाज), सुरेंद्र अग्रवाल (केरजू), कृष्णचंद्र गर्ग (मम्पी), अरुण गोयल (शुभम), नरेश गोयल (झलक), महावीर सिंघल (भगवती), विजय मित्तल एवं पवन अग्रवाल को शामिल किया गया है। सह सचिव के रूप में अनिल सिंघल (श्रृंगारिका), सुनील गर्ग (शिवा ऑटो) एवं किरोड़ी अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। सह कोषाध्यक्ष रिंकू गर्ग (गुड़लक) तथा भवन बुकिंग प्रभारी मुकेश जिंदल होंगे।
*संरक्षक और सलाहकार मंडल भी गठित -* संरक्षक मंडल में मुरारी लाल अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल, भीमराज गोयल, जगदीश सिंघल (जग्गी) एवं परशुराम अग्रवाल को शामिल किया गया है। वहीं प्रमुख सलाहकारों में गोविंद राम अग्रवाल (तमता), विजय अग्रवाल (तेल मिल), सुरेश अग्रवाल (कोतबा), गोविंद अग्रवाल (रामधन), विनोद गर्ग (ओपीडीपी), सुशील मित्तल (बालाजी) एवं अशोक अग्रवाल (प्रतापगढ़) को स्थान दिया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में ब्रम्हप्रकाश अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल, बजरंग लाल सिंघल (आरा मिल), अंजनी मित्तल (बालाजी), महावीर बंसल, अशोक गर्ग (श्री किशन इलेक्ट्रॉनिक्स) एवं प्रितमचंद बंसल शामिल हैं।
*अग्रसेन भवन निर्माण समिति को भी जिम्मेदारी -:* अग्रसेन भवन निर्माण समिति में अजय बंसल, संजय लोहिया, महादेव प्रसाद अग्रवाल (गुरू ऑटो), नवीन सिंघल, नरेश सिंघल, रितेश बंसल, श्याम सुंदर गर्ग (आयुषी मोटर) एवं अनुप मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राजेश मित्तल, मुकेश बंसल एवं दिनेश अग्रवाल तथा सोशल मीडिया का दायित्व जितेंद्र अग्रवाल,अंकित बंसल एवं आयुष बंसल संभालेंगे। वहीं पत्थलगांव में निवासरत विभिन्न अग्रवाल संगठनों के पदाधिकारियों को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
*कार्यकारिणी सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी -:* कार्यकारिणी सदस्यों में सत्यनारायण मित्तल (बॉम्बे फैशन), शुभकरण अग्रवाल, श्यामलाल तायल (डिस्को), जगदीश प्रसाद जिंदल (सुखरापारा), सुशील अग्रवाल (तमता), सुभाष अग्रवाल (लुडेग), राजेश अग्रवाल (डुमरबहार), प्रमोद सिंघल (लॉटरी), अनिल जिंदल (राइस मिल), रूपेश अग्रवाल (कोतबा), चंद्रशेखर मित्तल (चमरू), कल्लू अग्रवाल (ओम), सुनील अग्रवाल (बिच्छू), सूरज गोयल (ओम मसाला) एवं राहुल अग्रवाल (छत्तीसगढ़) को शामिल किया गया है।
*आज शाम 5 बजे अग्रसेन भवन में शपथ ग्रहण -:*
नई कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे अग्रसेन भवन, पत्थलगांव में आयोजित किया जाएगा। समारोह में अग्रवाल सभा के सदस्यों के साथ अग्रवाल महिला मंडल, नवयुवक समिति एवं समाज के सम्माननीय सदस्यों की उपस्थिति रहेगी। समाजजनों ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।
Share this update: