BREAKING
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव में कक्षा 9वीं की छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश 10 दिन बीते, 84 पंचायतों में नहीं पहुंचा सितंबर का चावल; सस्ता राशन के लिए भटक रहे लाखों हितग्राही कलेक्टर ने वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की’ ’17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन *पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने रूपसिंह राठिया, ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार की संभालेंगे कमान* *जमीनी कार्यकर्ता के रूप में ग्रामीण पंचायतों में मजबूत पकड़ का मिला लाभ, आठों ब्लॉकों में कार्यकारिणी गठन शुरू* पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव में कक्षा 9वीं की छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश 10 दिन बीते, 84 पंचायतों में नहीं पहुंचा सितंबर का चावल; सस्ता राशन के लिए भटक रहे लाखों हितग्राही कलेक्टर ने वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की’ ’17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन *पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने रूपसिंह राठिया, ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार की संभालेंगे कमान* *जमीनी कार्यकर्ता के रूप में ग्रामीण पंचायतों में मजबूत पकड़ का मिला लाभ, आठों ब्लॉकों में कार्यकारिणी गठन शुरू*
PATHALGAON PATHALGAON
11 Sep 2026

*पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने रूपसिंह राठिया, ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार की संभालेंगे कमान* *जमीनी कार्यकर्ता के रूप में ग्रामीण पंचायतों में मजबूत पकड़ का मिला लाभ, आठों ब्लॉकों में कार्यकारिणी गठन शुरू*

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

*पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने रूपसिंह राठिया, ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार की संभालेंगे कमान*  *जमीनी कार्यकर्ता के रूप में ग्रामीण पंचायतों में मजबूत पकड़ का मिला लाभ, आठों ब्लॉकों में कार्यकारिणी गठन शुरू*
पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रूपसिंह राठिया ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे इस विश्वास का सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी और संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल होगा।

पत्थलगांव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के सक्रिय जमीनी कार्यकर्ता रूपसिंह राठिया को पंचायत प्रकोष्ठ का जशपुर जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। लंबे समय से पार्टी संगठन के प्रति सक्रियता और ग्रामीण पंचायत क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। रूपसिंह राठिया की नियुक्ति की खबर के बाद गाला, शिवपुर, झक्कड़पुर, पंगसुवा सहित ग्रामीण क्षेत्रों और जिलेभर की पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहने वाले रूपसिंह राठिया संगठन की जमीनी गतिविधियों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद रूपसिंह राठिया ने जशपुर जिले के आठों विकासखंडों में पंचायत प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले की सैकड़ों ग्राम पंचायतों तक संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क कर नई टीम तैयार की जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जशपुर जिले में पंचायत प्रकोष्ठ के सह संयोजक पद की जिम्मेदारी श्रीमती सुरुचि पैंकरा एवं बालेश्वर यादव को भी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करने और पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

*अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता-:*

पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रूपसिंह राठिया ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे इस विश्वास का सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी और संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल होगा। साथ ही, नवीन कार्यकारिणी के साथ मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, पंचायत क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं का विश्वास और संगठन की मजबूती ही आगामी कार्यों की आधारशिला होगी।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"