JASHPUR
PATHALGAON
11 Sep 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
Rajesh Agrawal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
जशपुरनगर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के पूर्ण आवास में हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जा रहा है।
पक्का आवास मिलने से हितग्राही परिवार के चेहरे खिल उठे।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत जिले में पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में जिला जशपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में के अंतर्गत स्वीकृत आवास के पूर्ण होने पर हितग्राही परिवार द्वारा विधि-विधान से गृह प्रवेश किया गया।
नवीन आवास में गृह प्रवेश के अवसर पर हितग्राही परिवार में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा।
पक्का आवास मिलने पर परिवार ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने हितग्राही परिवार को नए आवास के लिए शुभकामनाएं दीं।
Share this update: