BREAKING
सरगुजा संभाग स्तरीय शिक्षक ड्यूज बॉल क्रिकेट टीम के गठन हेतु ट्रायल आयोजित सेवा संकल्प अभियान सिकल सेल प्रभावित बच्चों एवं किशोरों हेतु PCV-13 टीकाकरण शिविर आयोजित, 69 को लगा न्यूमोकोकल टीका कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में प्रकरण निपटाने निर्देश कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने दिए गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आयोजकों को लेनी होगी एसडीएम से अनुमति सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं में कमी लाने प्रभावी कदम उठाने के निर्देश कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित सरगुजा संभाग स्तरीय शिक्षक ड्यूज बॉल क्रिकेट टीम के गठन हेतु ट्रायल आयोजित सेवा संकल्प अभियान सिकल सेल प्रभावित बच्चों एवं किशोरों हेतु PCV-13 टीकाकरण शिविर आयोजित, 69 को लगा न्यूमोकोकल टीका कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में प्रकरण निपटाने निर्देश कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने दिए गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आयोजकों को लेनी होगी एसडीएम से अनुमति सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं में कमी लाने प्रभावी कदम उठाने के निर्देश कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
JASHPUR PATHALGAON
20 Sep 2026

आदिवासी अंचल की बेटी कविता यादव बनीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रांताध्यक्ष

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

आदिवासी अंचल की बेटी कविता यादव बनीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रांताध्यक्ष
पहाड़ी कोरवा बहुल क्षेत्र गायबुड़ा से निकलकर प्रदेश संगठन के नेतृत्व तक पहुंचीं कविता यादव

जशपुर। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजीयन क्रमांक 409 के प्रांताध्यक्ष पद का निर्वाचन शनिवार को चकरभाठा स्थित वासु मंगलम बिलासपुर में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में कुल सात अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक नामांकन निरस्त हुआ,जबकि शेष छह अभ्यर्थियों में से पांच ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद श्रीमती कविता यादव एकमात्र प्रत्याशी रह गईं, जिसके बाद उन्हें प्रांताध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते तो मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाती। लेकिन नाम वापसी के बाद एक ही प्रत्याशी के शेष रहने के कारण मतदान नहीं कराया गया।

*प्रदेशभर के आजीवन सदस्य हैं मतदाता*

संघ की निर्वाचन प्रक्रिया में प्रदेशभर के आजीवन सदस्यों को मताधिकार प्राप्त है। संघ के अनुसार करीब पांच हजार सक्रिय आजीवन सदस्य मतदाता के रूप में पात्र हैं। विभिन्न जिलों से मतदाता सूची तैयार की गई थी।

बताया गया कि 2 अगस्त को बिलासपुर के बृहस्पति बाजार में आयोजित प्रांतीय महासमिति की बैठक में प्रांताध्यक्ष पद के चयन को लेकर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया था। सहमति नहीं बनने के बाद 20 सितंबर को निर्वाचन कराने की घोषणा की गई। इसके बाद 5 सितंबर को निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की गई और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई।

*पहाड़ी कोरवा बहुल आदिवासी अंचल से प्रदेश संगठन के नेतृत्व तक पहुंचीं कविता यादव*

कविता यादव जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के पहाड़ी कोरवा बहुल आदिवासी अंचल गायबुड़ा की रहने वाली हैं। ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र से आने वाली कविता यादव का प्रदेश स्तर के संगठन के प्रांताध्यक्ष पद तक पहुंचना उनके संगठनात्मक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

गायबुड़ा और आसपास का क्षेत्र पहाड़ी कोरवा समुदाय की महत्वपूर्ण आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे दूरस्थ आदिवासी अंचल से निकलकर प्रदेशभर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संगठन का नेतृत्व संभालने की जिम्मेदारी तक पहुंचना जशपुर जिले के लिए भी उल्लेखनीय है।

कविता यादव के निर्विरोध निर्वाचन के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बीच यह अपेक्षा जताई जा रही है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की स्थानीय समस्याओं को प्रदेश स्तर पर भी प्रमुखता से रखा जाएगा।

*केवल प्रांताध्यक्ष पद के लिए हुआ निर्वाचन*

इस निर्वाचन में केवल प्रांताध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद कविता यादव आगामी समय में महासमिति की बैठक बुलाकर संगठन की कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगी। कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न संभागों और जिलों से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है।

संघ के पदाधिकारियों के अनुसार प्रांताध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पुनः निर्वाचन कराया जाएगा।

*संगठन की समस्याओं और मांगों को लेकर काम करने की बात*

निर्वाचन के बाद कविता यादव ने प्रदेशभर से आए आजीवन सदस्यों, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रांताध्यक्ष की जिम्मेदारी उनके लिए संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के विश्वास का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के हक-अधिकार, सम्मान, लंबित मांगों और विभिन्न समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखने के लिए संगठन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संगठन में एकजुटता और सभी जिलों की भागीदारी के साथ काम करने की बात कही।

निर्वाचन के अवसर पर निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत मिश्रा, पीठासीन अधिकारी सुनील यादव, कविता यादव, रागिनी वाल्टर सहित संघ के पदाधिकारी और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्य उपस्थित रहे।


Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"