BREAKING
50 वर्षों से विराजमान मां जगत जननी, सेठपारा दुर्गा मंदिर की भव्यता के चर्चे पड़ोसी जिलों तक छोटे से गोदाम में हुई थी स्थापना, करीब 27 वर्षों से भव्य मंदिर में विराजमान हैं मां कोलकाता के कारीगरों ने सजाया आकर्षक पंडाल *पत्थलगांव में ‘मातु की दुर्गा’ के मंगल पाठ की धूम,31 वर्षों की आस्था और भक्ति का दिखा संगम,झुंझुनू धाम की दादी के आशीर्वाद से गूंजा भक्तिमय दरबार, मोनिका अग्रवाल की सुमधुर वाणी ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर* नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का आह्वान, बोले प्रबल प्रताप जूदेव—संस्कृति और मूल आस्था की रक्षा के लिए समाज को होना होगा एकजुट मंदिर से स्वर्गरथ तक समाज को दी सौगात, दानवीर मदनलाल अग्रवाल का अग्रसेन जयंती पर हुआ सम्मान अग्रसेन जयंती को भव्य बनाने में सहयोग देने वाले सभी अग्र बंधुओं का नमन अग्रवाल ने जताया आभार,आज शाम समापन समारोह के बाद होगा अग्र भोज, भव्य समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील 50 वर्षों से विराजमान मां जगत जननी, सेठपारा दुर्गा मंदिर की भव्यता के चर्चे पड़ोसी जिलों तक छोटे से गोदाम में हुई थी स्थापना, करीब 27 वर्षों से भव्य मंदिर में विराजमान हैं मां कोलकाता के कारीगरों ने सजाया आकर्षक पंडाल *पत्थलगांव में ‘मातु की दुर्गा’ के मंगल पाठ की धूम,31 वर्षों की आस्था और भक्ति का दिखा संगम,झुंझुनू धाम की दादी के आशीर्वाद से गूंजा भक्तिमय दरबार, मोनिका अग्रवाल की सुमधुर वाणी ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर* नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का आह्वान, बोले प्रबल प्रताप जूदेव—संस्कृति और मूल आस्था की रक्षा के लिए समाज को होना होगा एकजुट मंदिर से स्वर्गरथ तक समाज को दी सौगात, दानवीर मदनलाल अग्रवाल का अग्रसेन जयंती पर हुआ सम्मान अग्रसेन जयंती को भव्य बनाने में सहयोग देने वाले सभी अग्र बंधुओं का नमन अग्रवाल ने जताया आभार,आज शाम समापन समारोह के बाद होगा अग्र भोज, भव्य समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
PATHALGAON PATHALGAON
18 Oct 2026

50 वर्षों से विराजमान मां जगत जननी, सेठपारा दुर्गा मंदिर की भव्यता के चर्चे पड़ोसी जिलों तक छोटे से गोदाम में हुई थी स्थापना, करीब 27 वर्षों से भव्य मंदिर में विराजमान हैं मां कोलकाता के कारीगरों ने सजाया आकर्षक पंडाल

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

50 वर्षों से विराजमान मां जगत जननी, सेठपारा दुर्गा मंदिर की भव्यता के चर्चे पड़ोसी जिलों तक छोटे से गोदाम में हुई थी स्थापना, करीब 27 वर्षों से भव्य मंदिर में विराजमान हैं मां कोलकाता के कारीगरों ने सजाया आकर्षक पंडाल
50 वर्ष पूर्व अंबिकापुर रोड स्थित एक छोटे से गोदाम में मां जगत जननी की स्थापना कर पूजा-अर्चना की शुरुआत की गई थी। छोटे से गोदाम से शुरू हुई आस्था की यह परंपरा आज भव्य धार्मिक आयोजन का रूप ले चुकी है

पत्थलगांव। शारदीय नवरात्र में शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच सेठपारा स्थित दुर्गा मंदिर अपनी भव्य सजावट और पांच दशक पुरानी धार्मिक परंपरा को लेकर विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पंडाल की भव्यता और आकर्षक साज-सज्जा के चर्चे जशपुर, सरगुजा और रायगढ़ जिले तक हो रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मां जगत जननी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दुर्गा मंदिर समिति के व्यवस्थापकों के अनुसार, लगभग 50 वर्ष पूर्व अंबिकापुर रोड स्थित एक छोटे से गोदाम में मां जगत जननी की स्थापना कर पूजा-अर्चना की शुरुआत की गई थी। कुछ वर्षों बाद दुर्गा मंदिर का निर्माण हुआ, जिसके बाद मां को मंदिर में विराजमान कराया गया। करीब 27 वर्षों से भव्य दुर्गा मंदिर में मां की स्थापना कर निरंतर पूजा-अर्चना की जा रही है। छोटे से गोदाम से शुरू हुई आस्था की यह परंपरा आज भव्य धार्मिक आयोजन का रूप ले चुकी है।

कोलकाता के कारीगरों ने सजाया पंडाल-ःइस वर्ष पंडाल की सजावट के लिए कोलकाता के विशेष कारीगरों को बुलाया गया था। सेठपारा दुर्गा उत्सव समिति के मधु अग्रवाल, कल्लू अग्रवाल,आलोक अग्रवाल,अमन अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल,शेखर रोहिला,मनोज अग्रवाल,विक्की अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,अमित अग्रवाल ने बताया कि कारीगरों ने थर्माकोल से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर पंडाल को मनमोहक स्वरूप दिया है। प्रतिवर्ष समिति द्वारा विशेष सजावट कराई जाती है। इस वर्ष भी पंडाल की भव्यता श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मुख्य पुजारी शिवनिवास करा रहे पूजा-अर्चना-ःदुर्गा मंदिर में मुख्य पुजारी शिवनिवास अपने सहयोगियों के साथ विधि-विधान से मां जगत जननी की पूजा-अर्चना करा रहे हैं। वहीं, मुख्य जजमान के रूप में आशीष अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजन-अनुष्ठान में शामिल हो रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती के समय श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

व्यवस्थाओं में जुटे समिति के सदस्य-नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की व्यवस्थाओं पर दुर्गा मंदिर समिति के व्यवस्थापक प्रयागराज अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल, जग्गी अग्रवाल, ओम अग्रवाल और राजे अग्रवाल लगातार नजर रख रहे हैं। इधर, शहर के दुर्गा पंडालों में बढ़ती भीड़ के कारण शाम की आरती के बाद सड़कों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात है। वहीं, दुर्गा उत्सव समितियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए रात के समय बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। पांच दशकों से चली आ रही आस्था की परंपरा, भव्य सजावट और व्यवस्थित धार्मिक आयोजन के चलते सेठपारा दुर्गा मंदिर नवरात्र के दौरान पत्थलगांव की विशेष पहचान बना हुआ है।


Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"