BREAKING
पत्थलगांव जनपद पंचायत सभागार में विधायक गोमती साय ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक जश लर्न से आसान हुई गणित की पढ़ाई, अंजनी अब जोड़-घटाव के सवाल आसानी से कर रही हल सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन सामुदायिक भवन में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित खबर का असर: बस स्टैंड की बिगड़ी व्यवस्था पर एसडीओपी का सख्त रुख बस एजेंटों की बैठक लेकर दिए निर्देश, बेतरतीब वाहन खड़े करने और यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई “विधायक कम, कार्यकर्ता ज्यादा हूं…” गोमती साय बोलीं—छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ने गुजरात की बड़ी जिम्मेदारी दी गुजरात का सह-प्रभारी बनाए जाने पर बोलीं विधायक—पत्थलगांव विधानसभा मेरे लिए लकी, क्षेत्र की जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटूंगी पत्थलगांव जनपद पंचायत सभागार में विधायक गोमती साय ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक जश लर्न से आसान हुई गणित की पढ़ाई, अंजनी अब जोड़-घटाव के सवाल आसानी से कर रही हल सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन सामुदायिक भवन में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित खबर का असर: बस स्टैंड की बिगड़ी व्यवस्था पर एसडीओपी का सख्त रुख बस एजेंटों की बैठक लेकर दिए निर्देश, बेतरतीब वाहन खड़े करने और यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई “विधायक कम, कार्यकर्ता ज्यादा हूं…” गोमती साय बोलीं—छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ने गुजरात की बड़ी जिम्मेदारी दी गुजरात का सह-प्रभारी बनाए जाने पर बोलीं विधायक—पत्थलगांव विधानसभा मेरे लिए लकी, क्षेत्र की जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटूंगी
PATHALGAON PATHALGAON
25 Sep 2026

“विधायक कम, कार्यकर्ता ज्यादा हूं…” गोमती साय बोलीं—छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ने गुजरात की बड़ी जिम्मेदारी दी गुजरात का सह-प्रभारी बनाए जाने पर बोलीं विधायक—पत्थलगांव विधानसभा मेरे लिए लकी, क्षेत्र की जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटूंगी

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

“विधायक कम, कार्यकर्ता ज्यादा हूं…” गोमती साय बोलीं—छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ने गुजरात की बड़ी जिम्मेदारी दी  गुजरात का सह-प्रभारी बनाए जाने पर बोलीं विधायक—पत्थलगांव विधानसभा मेरे लिए लकी, क्षेत्र की जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटूंगी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग को लेकर भी विधायक गोमती साय ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगे बढ़ने से पहले ठोस कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता है। जिला निर्माण की मुहिम को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार कर योजना तैयार की जाएगी।

पत्थलगांव। भारतीय जनता पार्टी ने पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी संगठनात्मक सूची के अनुसार गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी तथा गोमती साय और दिल्ली विधायक अजय महावर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शुक्रवार को विधायक गोमती साय ने विधायक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी भूमिका और आगामी कार्यों को लेकर बात रखी। उन्होंने कहा कि “मेरे जैसी छोटी सी कार्यकर्ता को भाजपा ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, यह मेरे लिए गर्व की बात है। केंद्रीय नेतृत्व का मैं आभार व्यक्त करती हूं।” गोमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा उनके लिए लकी है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने उन पर विश्वास जताया है और इस विश्वास को वे हमेशा बनाए रखेंगी। गुजरात का दायित्व मिलने के बावजूद पत्थलगांव विधानसभा के प्रति उनकी जिम्मेदारी किसी भी रूप में कम नहीं होगी। उन्होंने कहा, “मैं सभी को साथ लेकर चलूंगी। पत्थलगांव विधानसभा की जो जिम्मेदारी मुझे मिली है, उससे मैं कभी पीछे नहीं हटूंगी।”

“खुद को विधायक कम, कार्यकर्ता ज्यादा समझती हूं-गोमती साय ने अपने संबोधन में संगठन के प्रति अपनी भूमिका को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे स्वयं को विधायक से अधिक भाजपा की कार्यकर्ता मानती हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है। यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है और वहां संगठनात्मक दायित्व मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगी।

पत्थलगांव को जिला बनाने की मुहिम पर भी बोलीं विधायक-प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग को लेकर भी विधायक गोमती साय ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगे बढ़ने से पहले ठोस कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता है। जिला निर्माण की मुहिम को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार कर योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति और कार्ययोजना के साथ इस मुद्दे को आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुटे भाजपा नेता और कार्यकर्ता-प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह भाटिया, सुनील अग्रवाल, अनिल मित्तल,राम निवास जिंदल,प्रदीप गुप्ता, शहर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, मधुसूदन अग्रवाल,प्रवीण गर्ग,विकास अग्रवाल,अवधेश

गुप्ता,रूपसिंह राठिया,सुनील गर्ग,जीतू अग्रवाल, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष मोसमअग्रवाल,श्यामू शर्मा, कृश तिग्गा,अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया। पार्टी की नई संगठनात्मक व्यवस्था में छत्तीसगढ़ की विधायक को गुजरात की जिम्मेदारी मिलने से उनका संगठनात्मक दायरा अब राज्य से बाहर भी बढ़ा है।


Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"