BREAKING
पत्थलगांव जनपद पंचायत सभागार में विधायक गोमती साय ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक जश लर्न से आसान हुई गणित की पढ़ाई, अंजनी अब जोड़-घटाव के सवाल आसानी से कर रही हल सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन सामुदायिक भवन में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित खबर का असर: बस स्टैंड की बिगड़ी व्यवस्था पर एसडीओपी का सख्त रुख बस एजेंटों की बैठक लेकर दिए निर्देश, बेतरतीब वाहन खड़े करने और यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई “विधायक कम, कार्यकर्ता ज्यादा हूं…” गोमती साय बोलीं—छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ने गुजरात की बड़ी जिम्मेदारी दी गुजरात का सह-प्रभारी बनाए जाने पर बोलीं विधायक—पत्थलगांव विधानसभा मेरे लिए लकी, क्षेत्र की जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटूंगी पत्थलगांव जनपद पंचायत सभागार में विधायक गोमती साय ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक जश लर्न से आसान हुई गणित की पढ़ाई, अंजनी अब जोड़-घटाव के सवाल आसानी से कर रही हल सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन सामुदायिक भवन में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित खबर का असर: बस स्टैंड की बिगड़ी व्यवस्था पर एसडीओपी का सख्त रुख बस एजेंटों की बैठक लेकर दिए निर्देश, बेतरतीब वाहन खड़े करने और यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई “विधायक कम, कार्यकर्ता ज्यादा हूं…” गोमती साय बोलीं—छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ने गुजरात की बड़ी जिम्मेदारी दी गुजरात का सह-प्रभारी बनाए जाने पर बोलीं विधायक—पत्थलगांव विधानसभा मेरे लिए लकी, क्षेत्र की जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटूंगी
PATHALGAON PATHALGAON
25 Sep 2026

खबर का असर: बस स्टैंड की बिगड़ी व्यवस्था पर एसडीओपी का सख्त रुख बस एजेंटों की बैठक लेकर दिए निर्देश, बेतरतीब वाहन खड़े करने और यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

खबर का असर: बस स्टैंड की बिगड़ी व्यवस्था पर एसडीओपी का सख्त रुख बस एजेंटों की बैठक लेकर दिए निर्देश, बेतरतीब वाहन खड़े करने और यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बस स्टैंड में यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। बस संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद यदि कोई निर्देशों का पालन नहीं करता और व्यवस्था बिगाड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पत्थलगांव। बस स्टैंड में लगातार बिगड़ती व्यवस्था और बेतरतीब खड़े वाहनों से आम नागरिकों को हो रही परेशानी को लेकर प्रकाशित खबर के बाद पुलिस प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। एस.डी.ओ.पी ध्रुवेश जायसवाल ने शुक्रवार को एसडीओपी कार्यालय में बस एजेंटों की बैठक लेकर बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बस संचालकों और एजेंटों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बस स्टैंड में वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा न किया जाए तथा निर्धारित एवं व्यवस्थित तरीके से बसें लगाई जाएं,ताकि यात्रियों और आम नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बस स्टैंड में अनावश्यक रूप से जगह घेरकर खड़े वाहनों के कारण लगातार अव्यवस्था की स्थिति बन रही थी।

निर्देश के बाद भी व्यवस्था बिगाड़ी तो होगी सख्त कार्रवाई-एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बस स्टैंड में यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। बस संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद यदि कोई निर्देशों का पालन नहीं करता और व्यवस्था बिगाड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बस स्टैंड में आने-जाने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। बसों को इस तरह खड़ा किया जाए कि परिसर में आवागमन बाधित न हो। व्यवस्था सुधारने के लिए बस संचालकों के साथ-साथ नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है।

सुलेशन-इरेज़र बेचने वालों पर भी होगी कार्रवाई-बैठक के दौरान सुलेशन एवं इरेज़र जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई। एसडीओपी ने स्पष्ट किया कि नशेड़ी अथवा नाबालिगों को ऐसे पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में दुकानदारों और नगरवासियों को भी सूचित किया गया है कि ऐसे पदार्थों की बिक्री में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

लंबे समय से बनी थी अव्यवस्था की स्थिति-गौरतलब है कि बस स्टैंड में बसों के बेतरतीब खड़े होने, निजी वाहनों की अनियमित पार्किंग और दुकानों के आसपास बढ़ते कब्जे के कारण व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही थी। आम नागरिकों को अपने जरूरी काम से बस स्टैंड पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मीडिया में मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की पहल से अब व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्रवाई शुरू हुई है।


Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"