PATHALGAON
PATHALGAON
26 Sep 2026
*लाखझार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़,विधायक गोमती साय ने कथा में शामिल होकर किया श्रवण* *यजमान टिकेश्वर यादव सहित परिवार ने शहरवासियों से कथा में पहुंचने की अपील*
Rajesh Agrawal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
यजमान टीकेश्वर यादव ने पत्थलगांव सहित आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से कथा स्थल पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सभी के लिए भगवान की कथा सुनने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का अवसर है।
पत्थलगांव। गुरुकुल महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं समाजसेवी टीकेश्वर यादव के पिता स्वर्गीय डमरूधर यादव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जशपुर रोड स्थित लाखझार में एजी हॉस्पिटल के समीप श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान की कथा का श्रवण कर रहे हैं और आध्यात्मिक वातावरण में पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार 22 सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा का आयोजन 28 सितंबर तक किया जाएगा। वृंदावन धाम से पधारे आचार्य दिवाकर कृष्ण शास्त्री द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और जीवन में सदाचार के महत्व को सरल एवं भावपूर्ण ढंग से बताया जा रहा है।।
*विधायक गोमती साय भी पहुंचीं कथा स्थल -श्रीमद्भागवत कथा में पत्थलगांव विधायक गोमती साय भी शामिल हुईं। उन्होंने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता की। इस दौरान आयोजन समिति एवं यजमान परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया। कथा के यजमान टीकेश्वर यादव, महेंद्र यादव, प्रभाकर यादव, धनेश यादव एवं बसंत यादव ने बताया कि स्वर्गीय डमरूधर यादव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति और धर्म के मार्ग से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।।
*यजमान परिवार ने शहरवासियों से की अपील-*यजमान टीकेश्वर यादव ने पत्थलगांव सहित आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से कथा स्थल पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सभी के लिए भगवान की कथा सुनने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का अवसर है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बनने का आग्रह किया।।
Share this update: