PATHALGAON
PATHALGAON
11 Oct 2026
अग्रसेन जयंती को भव्य बनाने में सहयोग देने वाले सभी अग्र बंधुओं का नमन अग्रवाल ने जताया आभार,आज शाम समापन समारोह के बाद होगा अग्र भोज, भव्य समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
Rajesh Agrawal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
अग्रवाल नवयुवक समिति के सचिव नमन अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य का सहयोग ही आयोजन की असली ताकत है.उन्होंने समस्त अग्र बंधुओं से अपील की कि आज शाम आयोजित होने वाले अग्रसेन जयंती के भव्य समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं,समापन समारोह के पश्चात भगवान अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर अग्र भोज का आयोजन भी किया जाएगा
पत्थलगांव। अग्रवाल नवयुवक समिति के सचिव नमन अग्रवाल की ओर से अग्रसेन जयंती के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल एवं भव्य बनाने में योगदान देने वाले समस्त अग्र समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी अग्र बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और अग्रवाल नवयुवक समिति के साथ मिलकर जयंती के कार्यक्रमों को भव्य एवं यादगार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अग्रवाल सभा के समस्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों का विशेष आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन से सभी आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। अग्रवाल नवयुवक समिति के सचिव नमन अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य का सहयोग ही आयोजन की असली ताकत है। नवयुवक समिति की ओर से आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की भूल-चूक या असुविधा हुई हो तो उन्होंने उसके लिए क्षमा भी मांगी। उन्होंने समस्त अग्र बंधुओं से अपील की कि आज शाम आयोजित होने वाले अग्रसेन जयंती के भव्य समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। समापन समारोह के पश्चात भगवान अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर अग्र भोज का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें समाज के सभी लोग एक छत के नीचे एकत्रित होकर प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण करेंगे। यह आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का अवसर होगा। अग्रवाल नवयुवक समिति के सचिव नमन अग्रवाल ने सभी अग्र बंधुओं से समापन समारोह एवं अग्र भोज में सपरिवार शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
Share this update: