BREAKING
IPL की तर्ज पर हुए अग्र प्रीमियर लीग में मम्मपी वारियर्स ने मारी बाजी कमला श्री रॉयल को हराकर जीता खिताब, 13 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में हुआ फैसला अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने मचाया धमाल, डांस में दिखा हुनर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने जीता दिल, ट्रेडिशनल डांस ने बिखेरा भारतीय संस्कृति का रंग खड़े मसालों से बनाई ज्वैलरी, प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता अग्रसेन जयंती में शामिल हुई रोचक प्रतियोगिता, भगवान राम के रूप में ईशान ने मोहा मन, अयोध्या दरबार की झलक ने खींचा सबका ध्यान गोमती साय की गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से अहम मुलाकात संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन के बेहतर तालमेल और आगामी रणनीति पर हुई गहन चर्चा IPL की तर्ज पर हुए अग्र प्रीमियर लीग में मम्मपी वारियर्स ने मारी बाजी कमला श्री रॉयल को हराकर जीता खिताब, 13 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में हुआ फैसला अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने मचाया धमाल, डांस में दिखा हुनर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने जीता दिल, ट्रेडिशनल डांस ने बिखेरा भारतीय संस्कृति का रंग खड़े मसालों से बनाई ज्वैलरी, प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता अग्रसेन जयंती में शामिल हुई रोचक प्रतियोगिता, भगवान राम के रूप में ईशान ने मोहा मन, अयोध्या दरबार की झलक ने खींचा सबका ध्यान गोमती साय की गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से अहम मुलाकात संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन के बेहतर तालमेल और आगामी रणनीति पर हुई गहन चर्चा
PATHALGAON PATHALGAON
07 Oct 2026

IPL की तर्ज पर हुए अग्र प्रीमियर लीग में मम्मपी वारियर्स ने मारी बाजी कमला श्री रॉयल को हराकर जीता खिताब, 13 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में हुआ फैसला

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

IPL की तर्ज पर हुए अग्र प्रीमियर लीग में मम्मपी वारियर्स ने मारी बाजी  कमला श्री रॉयल को हराकर जीता खिताब, 13 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में हुआ फैसला
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार लगी रहती है। असली सफलता खेल भावना के साथ मैदान में उतरने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में है

पत्थलगांव। अग्रसेन जयंती के आयोजनों के तहत आयोजित अग्र प्रीमियर लीग में क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहा। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 13 टीमों ने हिस्सा लिया। लीग मुकाबलों से शुरू हुई प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबलों के बाद मम्मपी वारियर्स और कमला श्री रॉयल ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में मम्मपी वारियर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कमला श्री रॉयल को करारी शिकस्त देकर अग्र प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। मम्मपी वारियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमला श्री रॉयल के सामने 40 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमला श्री रॉयल की टीम के बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और पूरी टीम महज 5 रन ही बना सकी। इस तरह मम्मपी वारियर्स ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता मम्मपी वारियर्स को 21 हजार रुपए नगद पुरस्कार एवं विनिंग कप प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता कमला श्री रॉयल को 11 हजार रुपए नगद एवं रनरअप कप से सम्मानित किया गया। मम्मपी वारियर्स टीम के ऑनर शिखर बंसल, हैप्पी गर्ग, देवांश अग्रवाल, अंकित जिंदल, अनमोल बंसल, चिराग अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल रहे। पूरी प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, अनुशासन और बेहतरीन खेल भावना का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं उपविजेता कमला श्री रॉयल की टीम के ऑनर आयुष गर्ग, ऋषभ जिंदल, आलोक अग्रवाल, गोलू अग्रवाल, नमन अग्रवाल एवं कृष्णा अग्रवाल रहे। टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

13 टीमों ने दिखाया दम,फाइनल में दो टीमें आमने-सामने-अग्र प्रीमियर लीग में कुल 13 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता के दौरान लीग चरण के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। अंतिम मुकाबले में मम्मपी वारियर्स और कमला श्री रॉयल आमने-सामने थीं, जहां मम्मपी वारियर्स ने बाजी मार ली।

बच्चों के खेल ने भी बटोरी तालियां-प्रतियोगिता में युवाओं के साथ बच्चों ने भी अपने खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया। मैदान पर बच्चों का उत्साह और खेल के प्रति जुनून देखते ही बना। उनके शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार लगी रहती है। असली सफलता खेल भावना के साथ मैदान में उतरने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि हार से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। ऐसे आयोजन समाज के युवाओं और बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ आपसी मेलजोल और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। अग्र प्रीमियर लीग के सफल आयोजन से अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"