PATHALGAON
PATHALGAON
06 Oct 2026
अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने मचाया धमाल, डांस में दिखा हुनर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने जीता दिल, ट्रेडिशनल डांस ने बिखेरा भारतीय संस्कृति का रंग
Rajesh Agrawal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने फिल्मी गीतों के साथ-साथ ट्रेडिशनल डांस की प्रस्तुतियां भी दीं। पारंपरिक परिधानों में बच्चों की प्रस्तुति ने विशेष रूप से दर्शकों का मन मोह लिया।
पत्थलगांव। भगवान अग्रसेन की जयंती को लेकर अग्रवाल समाज में उत्साह चरम पर है। जयंती से पूर्व अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा के मार्गदर्शन और अग्रवाल नवयुवक समिति के आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सोमवार देर रात अग्र डांस बैटल, कक्षा 2 से 5वीं, कक्षा 6 से 8वीं तथा ओपन डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में समाज के बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा।
डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने फिल्मी गीतों के साथ-साथ ट्रेडिशनल डांस की प्रस्तुतियां भी दीं। पारंपरिक परिधानों में बच्चों की प्रस्तुति ने विशेष रूप से दर्शकों का मन मोह लिया। मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास, तालमेल और नृत्य कौशल देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में समाज की बेटियों का भी खासा दबदबा देखने को मिला।
कक्षा 2 से 5वीं में नव्या ने मारी बाजी-कक्षा 2 से 5वीं वर्ग की प्रतियोगिता में नव्या अंकित गर्ग ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने शानदार ट्रेडिशनल डांस की प्रस्तुति देकर निर्णायकों और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। वहीं दूसरा स्थान मे अर्श आलोक जिंदल तथा आन्या आशीष गोयल की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतियोगिता के तीसरे स्थान पर श्रीजा सचिन अग्रवाल और अहाना रोबिन गर्ग ने बनाते हुए अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं।।
*ओपन डांस में भी दिखा जबरदस्त उत्साह -:ओपन डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें मान्या महेश गोयल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही रिशिता मनीष गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान दो प्रतियोगियों ने बनाया। जिसमें सोम्या-राकेश अग्रवाल एवं परी प्रवीण बंसल की प्रस्तुति दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।।
*कक्षा 6 से 8वीं के बच्चों ने भी दिखाया दम -:कक्षा 6 से 8वीं वर्ग की प्रतियोगिता में भी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निर्भय विकास अग्रवाल ने कुछ अलग हटकर डांस की प्रस्तुति देते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आर्या अमित अग्रवाल तथा तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए समिक्षा-राजेश अग्रवाल ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।।
*कई आकर्षक सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम हो रहे आयोजित -:*अग्रसेन जयंती के आयोजनों को लेकर इन दिनों अग्रसेन भवन में सुबह से देर रात तक अलग-अलग प्रतियोगिताओं का दौर चल रहा है। बच्चों, युवाओं और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से पूरे समाज में उत्सव का माहौल बना हुआ है। आगामी दिनों में भी कई आकर्षक सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।।
Share this update: