BREAKING
अग्रवाल सभा को मिला नया अध्यक्ष, अनिल मित्तल ने 49 वोट से जीता चुनाव* टेट की अनिवार्यता के खिलाफ 25 अगस्त को शिक्षक निकालेंगे तिरंगा रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन *मीडिया की खबर का असर, जर्जर सड़कों की तत्काल सुध लेने में जुटा विभाग* श्री क्षितिज गुरभेले पत्थलगांव के नए एसडीएम संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प। विधायक गोमती साय अग्रवाल सभा को मिला नया अध्यक्ष, अनिल मित्तल ने 49 वोट से जीता चुनाव* टेट की अनिवार्यता के खिलाफ 25 अगस्त को शिक्षक निकालेंगे तिरंगा रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन *मीडिया की खबर का असर, जर्जर सड़कों की तत्काल सुध लेने में जुटा विभाग* श्री क्षितिज गुरभेले पत्थलगांव के नए एसडीएम संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प। विधायक गोमती साय
PATHALGAON PATHALGAON
25 Aug 2026

अग्रवाल सभा को मिला नया अध्यक्ष, अनिल मित्तल ने 49 वोट से जीता चुनाव*

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

अग्रवाल सभा को मिला नया अध्यक्ष, अनिल मित्तल ने 49 वोट से जीता चुनाव*
*कड़े मुकाबले में जगदीश प्रसाद अग्रवाल को 49 मतों से दी शिकस्त, दो वर्ष तक संभालेंगे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी*



पत्थलगांव। अग्रवाल सभा पत्थलगांव के अध्यक्ष पद को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रही चुनावी कश्मकश का मंगलवार को निर्णायक परिणाम सामने आ गया। अग्र मतदाताओं के उत्साह और भारी उत्सुकता के बीच हुए मतदान में अनिल मित्तल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगदीश प्रसाद अग्रवाल को 49 मतों के अंतर से पराजित करते हुए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। अनिल मित्तल को कुल 186 मत, जबकि जगदीश प्रसाद अग्रवाल को 137 मत प्राप्त हुए। इस जीत के साथ आगामी दो वर्षों के लिए अग्रवाल सभा को अनिल मित्तल के रूप में नया अध्यक्ष मिल गया है।

*12 दावेदारों ने पेश की थी दावेदारी, दो के बीच हुआ मुकाबला -:*


अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शुरुआत से ही समाज में काफी गहमा-गहमी बनी हुई थी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। समाज में आपसी सहमति और सर्वसम्मति बनाने के प्रयासों के बाद 10 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद अनिल मित्तल और जगदीश प्रसाद अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला रह गया।


दोनों प्रत्याशियों के बीच सहमति बनाने के लिए निर्णायक समिति द्वारा कई दौर में प्रयास किए गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सहमति नहीं बन सकी। अंततः लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान कराने का निर्णय लिया गया और 25 अगस्त की तारीख दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए तय की गई।

*323 अग्र बंधुओं ने किया मतदान-*


अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में समाज के 323 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि एक मतदाता ने किन्हीं कारणों से मतदान नहीं किया। इस प्रकार मतदान के लिए निर्धारित मतदाताओं में से शत-प्रतिशत उपस्थित मतदाताओं ने अध्यक्ष पद के लिए अपने मत का प्रयोग किया।


मतगणना के बाद अनिल मित्तल को 186 मत मिले, जबकि जगदीश प्रसाद अग्रवाल के पक्ष में 137 मत पड़े। इस तरह अनिल मित्तल ने 49 मतों के स्पष्ट अंतर से जीत दर्ज की।


*व्यवस्थित तरीके से हुआ मतदान -:*


चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अग्रवाल सभा द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। निर्वाचन अधिकारी के रूप में समाज के वरिष्ठ अग्र बंधु मदनलाल अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके साथ नागरमल अग्रवाल, भीम गोयल, अनूप मित्तल, अंकित बंसल, मनोज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आयुष बंसल, साकेत अग्रवाल, नमन अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अंकित मित्तल एवं आदित्य सिंघल की टीम ने निर्वाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मतदाता सूची के निर्धारण से लेकर मतदान व्यवस्था और मतगणना तक पूरी प्रक्रिया पर निर्वाचन टीम द्वारा निगरानी रखी गई। सुबह से ही अग्र बंधुओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया। समाज के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे और देर शाम परिणाम घोषित होते ही लंबे समय से चल रही चुनावी उत्सुकता समाप्त हुई।


जीत के बाद बधाइयों का दौर


परिणाम घोषित होने के बाद समाज के वरिष्ठजनों सहित अग्र बंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जीत के बाद समाजजनों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अग्रवाल सभा सामाजिक एकता, सेवा, शिक्षा, सामुदायिक विकास एवं समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।

अध्यक्ष पद जिम्मेदारी और गरिमा का पद : पवन अग्रवाल


संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने अनिल मित्तल को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के महत्वपूर्ण पद पर बैठना केवल सम्मान की बात नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी है। अध्यक्ष समाज का प्रथम प्रतिनिधि होता है और उसकी भूमिका समाज को एकजुट रखते हुए उसे निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जाने की होती है।


उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद की गरिमा समाजहित में किए जाने वाले कार्यों से कायम होती है। नए अध्यक्ष को सभी वर्गों और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने, समाज की एकता को मजबूत करने तथा रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि अनिल मित्तल अपने कार्यकाल में समाज को नई दिशा देने और अग्रवाल सभा की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


अनिल मित्तल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ ही पिछले एक सप्ताह से चल रही चुनावी हलचल का पटाक्षेप हो गया है। अब समाज की निगाहें नए अध्यक्ष के आगामी दो वर्षीय कार्यकाल और उनके नेतृत्व में होने वाले सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों पर टिकी हैं।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"