BREAKING
*8 बार के विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, कांग्रेस नेताओं से लेकर आम लोगों ने दी शुभकामनाएं* कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाइन मुख्यमंत्री जनदर्शन,और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग निर्माण की मिली स्वीकृति पत्थलगांव में पहली बार आई.ए.एस अधिकारी बने एस.डी.एम, क्षितिज गुरभेले ने संभाला कार्यभार जशपुर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए गए ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट *8 बार के विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, कांग्रेस नेताओं से लेकर आम लोगों ने दी शुभकामनाएं* कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाइन मुख्यमंत्री जनदर्शन,और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग निर्माण की मिली स्वीकृति पत्थलगांव में पहली बार आई.ए.एस अधिकारी बने एस.डी.एम, क्षितिज गुरभेले ने संभाला कार्यभार जशपुर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए गए ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट
CHHATTISGARH PATHALGAON
01 Sep 2026

जशपुर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए गए ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

जशपुर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए गए ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट
राष्ट्रीय स्तर के इस शतरंज टूर्नामेंट में देशभर से आए 150 से ज्यादा खिलाड़ी अपनी रणनीतिक क्षमता और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

जशपुर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए गए ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट–2026 चेकमेट@ जशपुर में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। राष्ट्रीय स्तर के इस शतरंज टूर्नामेंट में देशभर से आए 150 से ज्यादा खिलाड़ी अपनी रणनीतिक क्षमता और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।


कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आयोजन को भव्य एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के साथ जिला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था एवं निगरानी में किए जा रहे टूर्नामेंट का संचालन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।


DGT बोर्ड से दुनिया भर में लाइव प्रसारण किया जा रहा है।


टूर्नामेंट में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए शीर्ष 5 बोर्डों पर DGT डिजिटल चेस बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर खेले जा रहे प्रमुख मुकाबलों का सीधा ऑनलाइन लाइव प्रसारण किया जा रहा है, जिससे देश-विदेश के शतरंज प्रेमी जशपुर में चल रहे रोमांचक मुकाबलों को ऑनलाइन देख रहे हैं।


पांचवें दौर में शीर्ष खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष


पांचवें दौर में शीर्ष बोर्डों पर खिलाड़ियों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बोर्ड नंबर-1 पर शीर्ष वरीयता प्राप्त इंटरनेशनल मास्टर कौस्तुव कुंडू ने काले मोहरों से खेलते हुए तनिष्क कुमार को पराजित कर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही कौस्तुव कुंडू ने 5 दौर में 5 अंक हासिल कर अपनी मजबूत स्थिति कायम रखी। बोर्ड नंबर-2 पर ओंकार कादव ने कैंडिडेट मास्टर विनोद कुमार शर्मा को हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। वहीं बोर्ड नंबर-4 पर कामद मिश्रा ने प्रभमन सिंह मल्होत्रा को मात देकर लगातार पांचवीं जीत हासिल की।

राउंड-5 के शीर्ष 10 बोर्डों के परिणाम


बोर्ड 1 : IM कौस्तुव कुंडु ने तनिष्क कुमार को हराया।

बोर्ड 2 : ओंकार कादव ने विनोद कुमार शर्मा को हराया।

बोर्ड 3 : गोविंद कुमार और गगन साहू के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।

बोर्ड 4 : कामद मिश्रा ने प्रभमन सिंह मल्होत्रा को हराया।

बोर्ड 5: श्रेयांश डाकलिया ने आयुष मिश्रा को हराया।

बोर्ड 6: यशद बांबेश्वर और सालिक नवाज मनिहार के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।

बोर्ड 7: रजनीकांत बक्सी ने शिव स्मरण मदापति को हराया।

बोर्ड 8: यश सिंह ने तुषार गुप्ता को हराया।

बोर्ड 9: अंशुमान सहाय ने संस्कार कश्यप को हराया।

बोर्ड 10: आद्विक भूषण ने अनिका रेड्डी गोलुगुरी को हराया।


IM कौस्तुव कुंडु, ओंकार कादव और कामद मिश्रा 5-5 अंकों के साथ संयुक्त शीर्ष पर


पांचवें दौर के बाद प्रतियोगिता में रोमांच और बढ़ गया है। IM कौस्तुव कुंडु, ओंकार कादव एवं कामद मिश्रा ने अब तक खेले गए सभी पांचों मुकाबले जीतकर 5 में से 5 अंक हासिल किए हैं और संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। वहीं श्रेयांश डाकलिया, गोविंद कुमार और गगन साहू 4.5-4.5 अंकों के साथ शीर्ष बढ़त की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं। पांचवें दौर में ओंकार कादव द्वारा विनोद कुमार शर्मा को हराना और अंशुमान सहाय द्वारा संस्कार कश्यप को पराजित करना भी महत्वपूर्ण परिणाम रहा। आगामी दौर में इन शीर्ष खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबलों पर सभी की निगाहें रहेंगी। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, शीर्ष स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक होती जा रही है।


राज्य शासन के द्वारा किए गए इस भव्य शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन से शतरंज खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।


जिला कलेक्टर रोहित ब्यास ने बताया इस आज जिस तरह बच्चे मोबाइल में बिजी हो रहे है उससे उन्हें दूर करने के उद्वेश्य से सभी खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। चेकमेट @जशपुर आयोजन का मकसद बच्चों को खेल की तरफ ज्यादा से ज्यादा लेजाना है। जिससे वे अपने बौद्धिक कौशल का जौहर हर तरफ दिखा सके।


कल है अंतिम दिन चेकमेट @जशपुर का दिखाना होगा  सभी खिलाड़ियों को अपने बौद्धिक कौशल की प्रतिभा अंक तालिका में हो सकता है उलटफेर।



Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"