PATHALGAON
PATHALGAON
01 Sep 2026
पत्थलगांव में पहली बार आई.ए.एस अधिकारी बने एस.डी.एम, क्षितिज गुरभेले ने संभाला कार्यभार
Rajesh Agarwal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
आई ए एस एस.डी एम क्षितिज गुरभेले ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। राजस्व मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा
पत्थलगांव में पहली बार आई.ए.एस अधिकारी बने एस.डी.एम, क्षितिज गुरभेले ने संभाला कार्यभार
राजस्व मामलों में पारदर्शिता, लंबित प्रकरणों के निराकरण और प्रशासनिक कसावट को लेकर बढ़ी उम्मीदें
पत्थलगांव- पत्थलगांव में लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने आई.ए.एस अधिकारी क्षितिज गुरभेले को पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी के पद पर पदस्थ किया है। मंगलवार को उन्होंने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पत्थलगांव में पहली बार आई.ए.एस अधिकारी की एसडीएम के रूप में पदस्थापना से प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट आने और राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण की उम्मीद जगी है।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने नवनियुक्त एसडीएम क्षितिज गुरभेले का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
*आम लोगों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करना पहली प्राथमिकता-*
आई ए एस एस.डी एम क्षितिज गुरभेले ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। राजस्व मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए टीम के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
*प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आएगी -:*
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पत्थलगांव जैसे बड़े व्यापारिक केंद्र में आईएएस अधिकारी की पदस्थापना से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आएगी। अब लोगों की नजर नए एसडीएम के कार्यकाल में होने वाले प्रशासनिक बदलाव और कार्रवाई पर टिकी है।।
Share this update: