PATHALGAON
PATHALGAON
01 Sep 2026
*8 बार के विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, कांग्रेस नेताओं से लेकर आम लोगों ने दी शुभकामनाएं*
Rajesh Agarwal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
*बोले रामपुकार सिंह—आपका स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी
*8 बार के विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, कांग्रेस नेताओं से लेकर आम लोगों ने दी शुभकामनाएं*
*पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दी बधाई, पत्थलगांव निवास पर दिनभर लगा रहा समर्थकों व शुभचिंतकों का तांता*
पत्थलगांव। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कार्यकाल में खनिज एवं जनसंपर्क मंत्री रहे तथा भूपेश बघेल सरकार में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सबसे वरिष्ठ विधायक और प्रोटेम स्पीकर रहे पत्थलगांव के माटीपुत्र एवं 8 बार के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह का जन्मदिन मंगलवार को पूरे आत्मीय माहौल में मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जशपुर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने उन्हें फोन, सोशल मीडिया और उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रामपुकार सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं जशपुर जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए और आत्मीयता के साथ जन्मदिन की बधाई दी।
*ब्लॉक कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जन्मदिन -:*
जन्मदिन के मौके पर पत्थलगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने भी रामपुकार सिंह के निवास पहुंचकर केक काटा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, आरती सिंह, पवन अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, कुलविंदर भाटिया, गोविंद अग्रवाल, जग्गी अग्रवाल, रत्ना पैंकरा, मनोज तिवारी, संजय तिवारी, वीरेंद्र एक्का, अंकित शर्मा, रोशु फोटवानी, धर्मेंद्र साहू, प्रवीण शर्मा, मयंक रोहिला,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष विनय शील भी अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के निवास पहुंच जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
*राजनीति से आगे व्यक्तिगत जुड़ाव की पहचान -:*
रामपुकार सिंह का राजनीतिक जीवन जितना लंबा और प्रभावशाली रहा है, उतना ही गहरा उनका व्यक्तिगत जुड़ाव पत्थलगांव और जशपुर के लोगों से माना जाता है। आठ बार विधायक और मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व संभालने के बावजूद उनकी सहजता, सरलता और आम लोगों के बीच सहज उपलब्धता उनकी सबसे बड़ी पहचान रही है।
विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ उनका वर्षों पुराना आत्मीय रिश्ता आज भी कायम है। यही वजह रही कि उनके जन्मदिन पर पार्टी की सीमाओं से परे बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। उम्र और अनुभव में वरिष्ठ होने के बावजूद रामपुकार सिंह का सरल-सहज व्यवहार, हर व्यक्ति को सम्मान देने की भावना और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की शैली ने उनके प्रति लोगों के बीच एक अलग अपनापन कायम किया है।
*बोले रामपुकार सिंह—आपका स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी -:*
जन्मदिन पर प्रदेशभर से मिली शुभकामनाओं और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह के लिए रामपुकार सिंह ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इतने वर्षों के सार्वजनिक जीवन में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने जिस आत्मीयता और अपनत्व के साथ उन्हें अपना माना, उसे वे हमेशा अपने जीवन की अमूल्य धरोहर मानते हैं। उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं, जशपुर जिले के कांग्रेसजनों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं तथा पत्थलगांव के नागरिकों का विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा कि जन्मदिन पर मिले इस अपार स्नेह ने उन्हें भावुक कर दिया। पत्थलगांव के लोगों का प्यार और विश्वास हमेशा उनके लिए सर्वोपरि रहा है और आगे भी रहेगा।।
Share this update: