JASHPUR
PATHALGAON
01 Sep 2026
कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाइन मुख्यमंत्री जनदर्शन,और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश
Rajesh Agarwal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
जशपुरनगर 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के क्रियान्वयन संबंध में सोमवार को कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जाना है।
योजना के तहत हितग्राहियों को 31 योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्राप्त आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की और आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आवेदन का निराकरण करने के पश्चात संबंधित व्यक्ति को व्यक्तिगत फोन करके आवेदन के निराकरण की जानकारी अवश्य दें इसके साथ ही निराकरण से संतुष्ट हुए है कि नहीं इसकी भी जानकारी लेने के लिए कहा है।
इस अवसर पर सभी एसडीएम ,जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
उन्होंने मंगल भवन, सामुदायिक भवन,सीसी रोड, सांस्कृतिक भवन,खेल मैदान,मिनी स्टेडियम,आदि प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित आवेदनों का भी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
Share this update: