PATHALGAON
PATHALGAON
03 Sep 2026
लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, नन्हे कृष्ण रूप में पहुंचे बच्चे प्री-प्राइमरी से कक्षा तीसरी तक के बच्चों ने लिया उत्सव में हिस्सा, पढ़ाई के साथ गतिविधियों से कौशल विकास पर जोर
Rajesh Agarwal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
स्कूल के डायरेक्टर डॉ. पवन अग्रवाल ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी जरूरी है।
पत्थलगांव। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल, पत्थलगांव में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा उत्साह और उमंग के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा तीसरी तक के बच्चे भगवान श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर स्कूल पहुंचे, जिससे पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया।
इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक वेशभूषा धारण कर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और पर्व के धार्मिक महत्व की जानकारी भी दी गई।
स्कूल के डायरेक्टर डॉ. पवन अग्रवाल ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, प्रस्तुति क्षमता एवं कौशल का विकास होता है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार और भारतीय संस्कृति से भी जोड़ना है।
जन्माष्टमी आयोजन के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना। नन्हे कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों ने पूरे विद्यालय में पर्व की खुशियां बिखेर दीं।
Share this update: