PATHALGAON
PATHALGAON
03 Sep 2026
प्राचीन सत्यनारायण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, होंगे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 3 सितंबर की रात से अखंड हरिनाम संकीर्तन, 4 सितंबर को दही हांडी, बच्चों के लिए गेम्स और ‘कृष्ण बनाओ’ वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन
Rajesh Agarwal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
जन्माष्टमी के दिन 4 सितंबर को शाम 4 बजे दही हांडी प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता को 11 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीयन की व्यवस्था भी की गई है।
पत्थलगांव। शहर के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर इस वर्ष विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर समिति द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजनों के साथ बच्चों और युवाओं को जोड़ने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर आयोजन में शामिल होने की अपील की है। सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष आलोक गर्ग ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर 3 सितंबर, गुरुवार की रात से 4 सितंबर शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा।
*दही हांडी का आकर्षण, विजेता को मिलेगा 11 हजार का पुरस्कार-:*
जन्माष्टमी के दिन 4 सितंबर को शाम 4 बजे दही हांडी प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता को 11 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीयन की व्यवस्था भी की गई है। पंजीयन के लिए धनंजय तिवारी – 9424181314 एवं पवन अग्रवाल – 9669408625 से संपर्क किया जा सकता है।
बच्चों के लिए दिनभर गेम्स और ‘कृष्ण बनाओ’ प्रतियोगिता
इस वर्ष मंदिर समिति द्वारा बच्चों के लिए भी विशेष आयोजन किया जा रहा है। नन्हे बालक-बालिकाओं के लिए सुबह से रात तक विभिन्न गेम्स का आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ ही आकर्षण का केंद्र ‘कृष्ण बनाओ’ प्रतियोगिता रहेगी। इसमें प्रतिभागियों को एक मिनट का वीडियो बनाना होगा, जिसकी विशेष शर्त यह है कि वीडियो मंदिर प्रांगण में ही बनाया जाना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन रक्षा सिंघल – 6262985993 के माध्यम से कराया जा सकता है।
*कृष्ण जन्म के बाद चरणामृत एवं प्रसाद वितरण -:*
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए चरणामृत एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। जन्माष्टमी की रात्रि भगवान के जन्म के साथ मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और उत्सव का आयोजन होगा।
समिति सदस्य तैयारियों में जुटे
मंदिर समिति अध्यक्ष आलोक गर्ग ने बताया कि आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धार्मिक आयोजन के साथ बच्चों और युवाओं के लिए भी अलग-अलग गतिविधियां रखी गई हैं, ताकि जन्माष्टमी का पर्व सभी वर्गों के लिए उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा सके। अध्यक्ष आलोक गर्ग ने पत्थलगांव शहर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से जन्माष्टमी के अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर प्रांगण पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।
आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आलोक गर्ग – 9424193330 एवं अंकुर गर्ग – 9407794066 से संपर्क किया जा सकता है। मंदिर समिति द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों को लेकर शहर के श्रद्धालुओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Share this update: