BREAKING
लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, नन्हे कृष्ण रूप में पहुंचे बच्चे प्री-प्राइमरी से कक्षा तीसरी तक के बच्चों ने लिया उत्सव में हिस्सा, पढ़ाई के साथ गतिविधियों से कौशल विकास पर जोर मनोरा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कीटनाशक विक्रेताओं पर लगा बिक्री प्रतिबंध अमानक कीटनाशक की आशंका पर कार्रवाई, एक दुकान से लिया गया नमूना H1N1/ स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह खनिजों की धरती से हाईटेक हब तक,नई औद्योगिक उड़ान भर रहा छत्तीसगढ़ : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़ का औद्योगिक चेहरा,हाईटेक इंडस्ट्री पर बड़ा दांव प्राचीन सत्यनारायण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, होंगे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 3 सितंबर की रात से अखंड हरिनाम संकीर्तन, 4 सितंबर को दही हांडी, बच्चों के लिए गेम्स और ‘कृष्ण बनाओ’ वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, नन्हे कृष्ण रूप में पहुंचे बच्चे प्री-प्राइमरी से कक्षा तीसरी तक के बच्चों ने लिया उत्सव में हिस्सा, पढ़ाई के साथ गतिविधियों से कौशल विकास पर जोर मनोरा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कीटनाशक विक्रेताओं पर लगा बिक्री प्रतिबंध अमानक कीटनाशक की आशंका पर कार्रवाई, एक दुकान से लिया गया नमूना H1N1/ स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह खनिजों की धरती से हाईटेक हब तक,नई औद्योगिक उड़ान भर रहा छत्तीसगढ़ : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़ का औद्योगिक चेहरा,हाईटेक इंडस्ट्री पर बड़ा दांव प्राचीन सत्यनारायण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, होंगे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 3 सितंबर की रात से अखंड हरिनाम संकीर्तन, 4 सितंबर को दही हांडी, बच्चों के लिए गेम्स और ‘कृष्ण बनाओ’ वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन
JASHPUR PATHALGAON
03 Sep 2026

मनोरा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कीटनाशक विक्रेताओं पर लगा बिक्री प्रतिबंध अमानक कीटनाशक की आशंका पर कार्रवाई, एक दुकान से लिया गया नमूना

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

मनोरा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कीटनाशक विक्रेताओं पर लगा बिक्री प्रतिबंध अमानक कीटनाशक की आशंका पर कार्रवाई, एक दुकान से लिया गया नमूना
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने कृषि विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

जशपुरनगर 03 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने कृषि विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड मनोरा में कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (कृषि) श्री कवच भगत के मार्गदर्शन में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक निरीक्षक श्री पूनम लाल केरकेट्टा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मनोरा की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में दो प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाए जाने पर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया।


  जांच के दौरान अंसारी बीज भंडार मनोरा एवं श्री कृष्णा बीज भंडार मनोरा में चिन्हित कीटनाशकों में मानक स्तर पर संदेह पाए जाने पर कीटनाशक अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के नियम 21(1)(क) के तहत विक्रय, वितरण एवं स्थानांतरण पर 20 दिवस अथवा जांच रिपोर्ट आने तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। वहीं टेगिया बीज भंडार आस्ता से कीटनाशक का नमूना परीक्षण हेतु लिया गया है। संबंधित विक्रेताओं को प्रतिबंधित स्टॉक को सुरक्षित रखने एवं मांगने पर समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर कीटनाशक अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"