BREAKING
कान्हा को झूला झुलाने भक्तों की लगी रही कतार, हजारों भक्तों से भरा श्याम मंदिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण जशपुर में  MRMA   2.0 के तहत तसर किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव नन्हे कान्हा से आदियोगी तक….. सत्यनारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर आकर्षणों की भरमार, मटकी फोड़ ने बढ़ाया उत्साह..... कान्हा को झूला झुलाने भक्तों की लगी रही कतार, हजारों भक्तों से भरा श्याम मंदिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण जशपुर में  MRMA   2.0 के तहत तसर किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव नन्हे कान्हा से आदियोगी तक….. सत्यनारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर आकर्षणों की भरमार, मटकी फोड़ ने बढ़ाया उत्साह.....
PATHALGAON PATHALGAON
04 Sep 2026

कान्हा को झूला झुलाने भक्तों की लगी रही कतार, हजारों भक्तों से भरा श्याम मंदिर

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

कान्हा को झूला झुलाने भक्तों की लगी रही कतार, हजारों भक्तों से भरा श्याम मंदिर
नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में पहुंचे बच्चे, बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार बना आकर्षण; देर शाम भजन संध्या में गूंजेंगे कृष्ण लीला और श्याम भजन

पत्थलगांव। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पत्थलगांव के श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर में कान्हा को झूला झुलाने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालु बारी-बारी से बाल गोपाल को झूला झुलाकर जन्माष्टमी का उत्सव मना रहे हैं। जन्माष्टमी की खुशी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने नन्हे बच्चों को राधा-कृष्ण और कान्हा के रूप में सजाकर मंदिर लेकर पहुंचे। बच्चों के मनमोहक रूप से मंदिर परिसर की रौनक और बढ़ गई। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ बनी हुई है।

*बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार बना आकर्षण -:*

जन्माष्टमी के अवसर पर बाबा श्याम का बेहद मनमोहक और भव्य श्रृंगार किया गया है। रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा श्याम के अलौकिक स्वरूप को देखकर श्रद्धालु देखते ही रह जा रहे हैं। मंदिर के पुजारी निलेश महाराज द्वारा बाबा श्याम का यह विशेष श्रृंगार किया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।।


*श्याम सेवा समिति ने संभाली व्यवस्था -:*

मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्याम सेवा समिति के सदस्य प्रसाद वितरण में जुटे हुए हैं। भीड़ को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समिति के सदस्य लगातार व्यवस्था संभाल रहे हैं। श्याम सेवा समिति अध्यक्ष सुशील अग्रवाल के साथ महेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अनिल मित्तल, महावीर अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल सहित समिति के दर्जनों सदस्य मंदिर परिसर में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।।


*देर शाम भजन संध्या से भक्तिमय होगा माहौल -:*

जन्माष्टमी के अवसर पर देर शाम मंदिर परिसर में विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्मोत्सव से जुड़े भजनों के साथ बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति होगी। भजनों की सुरमयी प्रस्तुति के बीच पूरा मंदिर परिसर कृष्ण और श्याम भक्ति में सराबोर होगा।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"