BREAKING
कान्हा को झूला झुलाने भक्तों की लगी रही कतार, हजारों भक्तों से भरा श्याम मंदिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण जशपुर में  MRMA   2.0 के तहत तसर किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव नन्हे कान्हा से आदियोगी तक….. सत्यनारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर आकर्षणों की भरमार, मटकी फोड़ ने बढ़ाया उत्साह..... कान्हा को झूला झुलाने भक्तों की लगी रही कतार, हजारों भक्तों से भरा श्याम मंदिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण जशपुर में  MRMA   2.0 के तहत तसर किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव नन्हे कान्हा से आदियोगी तक….. सत्यनारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर आकर्षणों की भरमार, मटकी फोड़ ने बढ़ाया उत्साह.....
JASHPUR PATHALGAON
04 Sep 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से दिनांक 03/09/2026 (गुरुवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल संगवारी टीम द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों हेतु सिकल सेल रोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जशपुरनगर 04 सितंबर 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से दिनांक 03/09/2026 (गुरुवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल संगवारी टीम द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों हेतु सिकल सेल रोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार से बीएमओ डॉ. के. के. दाहिरे एवं बीपीएम श्री सुशील टोप्पो उपस्थित रहे। संगवारी टीम की ओर से संभागीय समन्वयक एवं ट्रेनर डॉ. बैद्यनाथ देवनाथ तथा जशपुर संगवारी टीम से जानवी ठाकुर, विक्रम प्रमाणिक एवं रीतू मंडल उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में कुल 51 स्वास्थ्य कर्मियों ने सहभागिता की, जिसमें 06 चिकित्सक, 02 आरएमए, 06 लैब टेक्नीशियन, 03 फार्मासिस्ट, 26 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), 03 स्टाफ नर्स, 02 काउंसलर तथा RBSK टीम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।

प्रशिक्षण के दौरान सिकल सेल रोग की पहचान, जांच, उपचार, परामर्श, प्रबंधन एवं रोकथाम से संबंधित जानकारी सरल एवं व्यावहारिक तरीके से प्रदान की गई। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रतिभागियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए।

सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण उनके दैनिक कार्यों में सिकल सेल रोगियों की बेहतर पहचान, परामर्श एवं उपचार/प्रबंधन में उपयोगी एवं सहायक होगा।

इस अवसर पर सिकल सेल संगवारी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं सिकल सेल रोग के क्षेत्र में जागरूकता, प्रशिक्षण एवं रोगी सहायता हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई..

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"