JASHPUR
PATHALGAON
04 Sep 2026
राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव
Rajesh Agarwal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया की आधुनिक तकनीकों एवं AI टूल्स के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
जशपुरनगर 04 सितम्बर 2026/ राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया की आधुनिक तकनीकों एवं AI टूल्स के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सभी जिलों के सोशल मीडिया समन्वयकों को Task Sarup AI के माध्यम से रील्स एवं वीडियो तैयार करने का कार्य सौंपा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया, जिसमें जशपुर जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।
अपर संचालक श्री संतोष मौर्य ने अंक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जशपुर जिले द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सफलता की कहानियों को प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य को भी सराहा गया।
इस अवसर पर जशपुर जिले के सोशल मीडिया समन्वयक अंक पांडे को सफलता की कहानियों के बेहतर लेखन, सोशल मीडिया पर प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान जशपुर जिले में जनसंपर्क एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी है।
Share this update: