BREAKING
कान्हा को झूला झुलाने भक्तों की लगी रही कतार, हजारों भक्तों से भरा श्याम मंदिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण जशपुर में  MRMA   2.0 के तहत तसर किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव नन्हे कान्हा से आदियोगी तक….. सत्यनारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर आकर्षणों की भरमार, मटकी फोड़ ने बढ़ाया उत्साह..... कान्हा को झूला झुलाने भक्तों की लगी रही कतार, हजारों भक्तों से भरा श्याम मंदिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण जशपुर में  MRMA   2.0 के तहत तसर किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव नन्हे कान्हा से आदियोगी तक….. सत्यनारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर आकर्षणों की भरमार, मटकी फोड़ ने बढ़ाया उत्साह.....
PATHALGAON PATHALGAON
04 Sep 2026

नन्हे कान्हा से आदियोगी तक….. सत्यनारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर आकर्षणों की भरमार, मटकी फोड़ ने बढ़ाया उत्साह.....

Author Photo

Rajesh Agarwal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

नन्हे कान्हा से आदियोगी तक….. सत्यनारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर आकर्षणों की भरमार, मटकी फोड़ ने बढ़ाया उत्साह.....
मंदिर की भव्य सजावट और सेल्फी प्वाइंट ने खींचा लोगों का ध्यान,आदियोगी स्वरूप में सजे शिवजी की प्रतिमा बनी विशेष आकर्षण,जन्माष्टमी को लेकर पत्थलगांव के सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट और धार्मिक आयोजन किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे और बाल गोपाल को झूला झुलाकर सुख-समृद्धि की कामना की..


पत्थलगांव। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शहर के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। प्राचीन श्री सत्यनारायण मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन किए गए। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त बाल गोपाल को झूला झुलाने और दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचते रहे। मंदिर परिसर में बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा ‘कान्हा बनो’ प्रतियोगिता, बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं मटकी फोड़ आयोजन कराया गया। ‘कान्हा बनो’ प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं मटकी फोड़ आयोजन में भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।


*सेल्फी प्वाइंट पर उमड़ी भीड़-:*

मंदिर परिसर में विशेष रूप से तैयार किए गए सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। यहां बच्चे और उनके परिजन फोटो खिंचवाते नजर आए। मंदिर को बाहर से आए कलाकारों द्वारा बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया था। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट ने पूरे मंदिर परिसर को मनमोहक स्वरूप दे दिया।


*आदियोगी स्वरूप में शिवजी ने खींचा भक्तों का ध्यान -:*

मंदिर परिसर में स्थापित भगवान शिव का विशाल आदियोगी स्वरूप भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना रहा। भव्य सजावट के बीच आदियोगी स्वरूप को देखने के लिए लोग रुकते और तस्वीरें लेते नजर आए। फूलों से की गई आकर्षक सजावट ने इस

पूरे परिसर की सुंदरता को और बढ़ा दिया।


*कई दिनों से चल रही थी तैयारियां -:*

जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा कई दिनों से व्यापक तैयारियां की जा रही थीं। समिति अध्यक्ष आलोक गर्ग के साथ चंद्रशेखर अग्रवाल, दिवाकर अग्रवाल, श्रेय गर्ग सहित अन्य युवा एवं समिति सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं।

वहीं शाम को भजन संध्या में कृष्ण लीला और श्याम भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, चरणामृत एवं प्रसाद वितरण भी किया गया..

*शहर के अन्य मंदिरों में भी रही रौनक -:*

जन्माष्टमी को लेकर पत्थलगांव के सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट और धार्मिक आयोजन किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे और बाल गोपाल को झूला झुलाकर सुख-समृद्धि की कामना की..

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agrawal

Director | Khabar Hatkar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"