CHHATTISGARH
All Regions
21 Sep 2026
सरगुजा संभाग स्तरीय शिक्षक ड्यूज बॉल क्रिकेट टीम के गठन हेतु ट्रायल आयोजित
Rajesh Agrawal
Khabar Hatkar Verified Reporting Desk
सरगुजा संभाग की ड्यूज बॉल क्रिकेट टीम के गठन के लिए ट्रायल अंबिकापुर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। ट्रायल की तिथि का निर्धारण शीघ्र किया जाएगा।
अंबिकापुर - सरगुजा संभाग के समस्त जिलों के व्याख्याता, शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक साथियों से अपील की गई है कि जो शिक्षक साथी ड्यूज बॉल क्रिकेट खेलते हैं अथवा ड्यूज बॉल क्रिकेट खेलने के इच्छुक हैं, वे संभाग स्तरीय ड्यूज बॉल क्रिकेट टीम के गठन हेतु आयोजित होने वाले ट्रायल में भाग लेने के लिए अपनी सहमति प्रदान करें।
सरगुजा संभाग की ड्यूज बॉल क्रिकेट टीम के गठन के लिए ट्रायल अंबिकापुर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। ट्रायल की तिथि का निर्धारण शीघ्र किया जाएगा।
ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक शिक्षक साथी अपनी सहमति प्रदान कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
ट्रायल के लिए आवश्यक निर्देश
- ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वयं की क्रिकेट किट लाना अनिवार्य होगा।
- ट्रायल के दिन लोअर एवं टी-शर्ट में आना अनिवार्य होगा।
- इस आयोजन में केवल शासकीय विद्यालयों के शिक्षक/कर्मचारी शामिल होंगे। निजी विद्यालयों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
- सभी प्रतिभागियों को अपना आईडी कार्ड एवं ज्वाइनिंग लेटर साथ लाना अनिवार्य होगा।
सभी इच्छुक शिक्षक साथियों से आग्रह है कि वे निर्धारित समय-सीमा में अपनी सहमति प्रदान कर इस संभाग स्तरीय टीम के गठन में सहभागी बनें। संपर्क: कमल निकुंज मोबाइल: 9406022491
Share this update: