BREAKING
30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल अभावों से संघर्ष कर 21 साल की उम्र में बने युवा उद्यमी, पिता के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प ननिहाल कुमेकेला में अरुण लहरे ने आयोजित किया प्रेरणा कार्यक्रम, डेढ़ घंटे तक युवाओं और ग्रामीणों को सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी ग्रामीण विकास के 15वें वित्त की राशि से होने वाले कार्यो का सत्यापान मूल्यांकन नही पंचायतो मे फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण के बनाये जा रहे प्रस्ताव *बिना मानदेय के कैसा दीपोत्सव? आंगनबाड़ी दीदियों के सामने मुसीबतों का पहाड़, उधारी मिलना भी हुआ दूभर* हरगोविंद अग्रवाल के निधन से अपूरणीय क्षति, प्रेस क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि हरियाणा सेवा सदन में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारिता से लेकर समाजसेवा और व्यापार जगत तक उनके योगदान को किया याद 30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल अभावों से संघर्ष कर 21 साल की उम्र में बने युवा उद्यमी, पिता के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प ननिहाल कुमेकेला में अरुण लहरे ने आयोजित किया प्रेरणा कार्यक्रम, डेढ़ घंटे तक युवाओं और ग्रामीणों को सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी ग्रामीण विकास के 15वें वित्त की राशि से होने वाले कार्यो का सत्यापान मूल्यांकन नही पंचायतो मे फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण के बनाये जा रहे प्रस्ताव *बिना मानदेय के कैसा दीपोत्सव? आंगनबाड़ी दीदियों के सामने मुसीबतों का पहाड़, उधारी मिलना भी हुआ दूभर* हरगोविंद अग्रवाल के निधन से अपूरणीय क्षति, प्रेस क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि हरियाणा सेवा सदन में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारिता से लेकर समाजसेवा और व्यापार जगत तक उनके योगदान को किया याद
PATHALGAON PATHALGAON
12 Nov 2026

30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी 15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

30 लाख के ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील, पैदल कचरा समेटने मजबूर सफाईकर्मी  15 वार्डों में कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी, जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर; त्योहारों के सीजन में भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल
ई-रिक्शा बंद होने के कारण सफाई कर्मचारी कई मोहल्लों में पैदल घूमकर कचरा एकत्र कर रहे हैं। इसके बावजूद वार्डों के अंतिम छोर तक नियमित कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा है। घरों से कचरा उठाने की व्यवस्था बाधित होने के कारण लोग घरों के बाहर ही कचरा जमा करने को मजबूर हैं।

पत्थलगांव। नगर पालिका में सफाई व्यवस्था के नाम पर हर महीने लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन शहर की जमीनी तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। घर-घर कचरा संग्रहण के लिए खरीदे गए ई-रिक्शा कबाड़ में तब्दील होकर खड़े हैं और उनके अभाव में महिला सफाई कर्मचारियों को पैदल घूम-घूमकर घरों से कचरा एकत्र करना पड़ रहा है। नतीजतन कई वार्डों के अंतिम छोर तक कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा है और मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आने लगे हैं।नगर पालिका ने शहर के 15 वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण के उद्देश्य से करीब दो-दो लाख रुपये की लागत से 15 ई-रिक्शा खरीदे थे। इस तरह लगभग 30 लाख रुपये की राशि खर्च की गई, लेकिन रखरखाव और संचालन की बदहाल व्यवस्था के चलते ये वाहन समय से पहले ही अनुपयोगी हो गए। अब स्थिति यह है कि जिन वाहनों के जरिए पूरे शहर में नियमित कचरा संग्रहण होना था, वे खुद कबाड़ की तरह खड़े हैं। इसका सीधा खामियाजा सफाई कर्मचारियों और वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

*अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रही सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कचरे का अंबार-:* ई-रिक्शा बंद होने के कारण सफाई कर्मचारी कई मोहल्लों में पैदल घूमकर कचरा एकत्र कर रहे हैं। इसके बावजूद वार्डों के अंतिम छोर तक नियमित कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा है। घरों से कचरा उठाने की व्यवस्था बाधित होने के कारण लोग घरों के बाहर ही कचरा जमा करने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर कचरे के ढेर डंपिंग स्थल का रूप ले चुके हैं। सप्ताह भर तक सफाई नहीं होने से इन स्थानों से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी ने वार्डवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। खुले में जमा कचरा केवल आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आवारा पशुओं के लिए भी खतरा बन गया है। कचरे के ढेर में भोजन तलाशते पशु प्लास्टिक और अन्य हानिकारक अपशिष्ट खा रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और जीवन पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

*एक ओर स्वच्छता पुरस्कार, दूसरी ओर पत्थलगांव में कचरे के ढेर-:*

प्रदेश के कई नगरीय निकाय स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सम्मानित हो रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर की पत्थलगांव नगर पालिका में स्वच्छता व्यवस्था की यह तस्वीर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। त्योहारों का सीजन गुजरने के बाद भी शहर के वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। सवाल यह है कि जब घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 30 लाख रुपये के वाहन खरीदे गए थे, तो आखिर उनका रखरखाव क्यों नहीं हुआ? क्या नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों ने इन वाहनों की स्थिति और कचरा संग्रहण व्यवस्था की कभी समीक्षा की? स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पत्थलगांव की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि सफाई कर्मचारी पैदल कचरा उठाने को मजबूर हैं और वार्डों में कचरे के ढेर लगे हैं, तो यह व्यवस्था की गंभीर विफलता के साथ ही नगर पालिका के जिम्मेदारों की जवाबदेही पर भी बड़ा सवाल है।

---इस संबंध में नगर पालिका अधिकारी ठुन्नू राम यादव ने कहा कि उन्हें फिलहाल मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है। संबंधित जानकारी प्राप्त कर कचरा संग्रहण व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा और स्थिति की समीक्षा की जाएगी।




Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"