BREAKING
पत्थलगांव जनपद पंचायत सभागार में विधायक गोमती साय ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक जश लर्न से आसान हुई गणित की पढ़ाई, अंजनी अब जोड़-घटाव के सवाल आसानी से कर रही हल सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन सामुदायिक भवन में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित खबर का असर: बस स्टैंड की बिगड़ी व्यवस्था पर एसडीओपी का सख्त रुख बस एजेंटों की बैठक लेकर दिए निर्देश, बेतरतीब वाहन खड़े करने और यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई “विधायक कम, कार्यकर्ता ज्यादा हूं…” गोमती साय बोलीं—छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ने गुजरात की बड़ी जिम्मेदारी दी गुजरात का सह-प्रभारी बनाए जाने पर बोलीं विधायक—पत्थलगांव विधानसभा मेरे लिए लकी, क्षेत्र की जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटूंगी पत्थलगांव जनपद पंचायत सभागार में विधायक गोमती साय ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक जश लर्न से आसान हुई गणित की पढ़ाई, अंजनी अब जोड़-घटाव के सवाल आसानी से कर रही हल सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन सामुदायिक भवन में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित खबर का असर: बस स्टैंड की बिगड़ी व्यवस्था पर एसडीओपी का सख्त रुख बस एजेंटों की बैठक लेकर दिए निर्देश, बेतरतीब वाहन खड़े करने और यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई “विधायक कम, कार्यकर्ता ज्यादा हूं…” गोमती साय बोलीं—छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ने गुजरात की बड़ी जिम्मेदारी दी गुजरात का सह-प्रभारी बनाए जाने पर बोलीं विधायक—पत्थलगांव विधानसभा मेरे लिए लकी, क्षेत्र की जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटूंगी
JASHPUR PATHALGAON
25 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन सामुदायिक भवन में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन सामुदायिक भवन में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित
योगाचार्य के मार्गदर्शन में विधायकों, अधिकारी,कर्मचारियों एवं नागरिकों ने किया योगाभ्यास और ध्यान योग एवं ध्यान से स्वस्थ जीवन का संदेश, नशा मुक्ति की शपथ लेकर स्वस्थ समाज का लिया संकल्प

जशपुरनगर- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मेरा सेवा योगदान के तहत आज बालाजी मंदिर के समीप नवीन सामुदायिक भवन में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, तनाव मुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा योग और ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती गोमती साय एवं श्रीमती रायमुनी भगत, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, श्री ओम प्रकाश सिन्हा, श्री नरेश नंदे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने योग एवं ध्यान सत्र में सहभागिता की। योगाचार्य श्री कृपाशंकर यादव एवं अन्य योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने ध्यान के साथ पद्मासन, सर्वांगासन, मंडूकासन, वज्रासन, भुजंगासन, दंडासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योगाचार्य ने विभिन्न आसनों से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग एवं ध्यान को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

सरकारी और निजी स्थानों को अपना समझकर स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी की रू विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि ‘सेवा में मेरा योगदान’ शब्द हमारे मन में यह भावना जगाता है कि हम समाज और देश के लिए अपना योगदान किस प्रकार दे सकते हैं। सेवा केवल किसी व्यक्ति या जीव की सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता भी सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिस प्रकार स्वस्थ रहने के लिए योग और ध्यान जरूरी हैं, उसी प्रकार स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जशपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें यह आदत विकसित करनी चाहिए कि पान, गुटखा, बिस्किट या अन्य खाद्य पदार्थों के रैपर और कचरे को सड़क अथवा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। सरकारी और निजी स्थानों को अपना समझकर स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी को निभानी चाहिए। सामूहिक प्रयासों से जशपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।विधायक ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल किसी एक व्यक्ति या सरकार के प्रयास से पूरा नहीं होगा, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में पहाड़, जलस्रोत और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की समृद्ध विरासत है। इन प्राकृतिक संसाधनों और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा परिवार सहित फिट इंडिया अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

नशामुक्त समाज के निर्माण की शुरुआत स्वयं से करें रू श्री अरविंद भगत

नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने कहा कि योग हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के माध्यम से ही व्यक्ति समाज और देश के लिए बेहतर कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशामुक्त भारत के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। प्रत्येक व्यक्ति पहले स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प ले और इसके बाद परिवार, आसपास के लोगों तथा समाज को भी नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करे। जब व्यक्ति स्वयं सकारात्मक बदलाव अपनाएगा, तभी परिवार और समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।


फिट इंडिया-फिट जशपुर अभियान के तहत होगा वॉकाथॉन रू कलेक्टर श्री रोहित व्यास

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि मेरा सेवा योगदान अभियान के प्रथम चरण में योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया है। स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए जिले में ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से वॉकाथॉन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि लगभग एक से दो किलोमीटर की पदयात्रा के माध्यम से लोगों को नियमित पैदल चलने और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसका उद्देश्य जिले में स्वस्थ जीवनशैली की संस्कृति को बढ़ावा देना है। कलेक्टर ने कहा कि मेरा सेवा योगदान अभियान के अंतर्गत जिले में लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिक इन शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान के संकल्प के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 30 सितंबर को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यादान को भी अभियान में शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों से शासकीय विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों के लिए आधे से एक घंटे का प्रेरणात्मक सत्र लेने की अपील की गई है। कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ विकसित जशपुर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में निर्धारित गतिविधियों के साथ-साथ अपनी रुचि के अनुसार सेवा कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता श्रमदान, रक्तदान, पौधारोपण, देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान जैसे कार्यों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति सेवा में मेरा योगदान को सार्थक बना सकता है।

नशा मुक्त भारत निर्माण का लिया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम में नशामुक्त भारत अभियान के तहत विकसित भारत का मंत्र, भारत को नशे से स्वतंत्र संदेश के साथ विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान समाज, परिवार, मित्रों एवं रिश्तेदारों के बीच नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विधायक, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने नशा मुक्ति अभियान के सेल्फी स्टैंड के साथ फोटो खिंचवाकर नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"