BREAKING
अग्रसेन जयंती की पत्रिका हुई जारी, शोभायात्रा से लेकर सांस्कृतिक आयोजनों तक पूरा कार्यक्रम तय महाराजा अग्रसेन जयंती की पत्रिका का हुआ विमोचन, डिजिटल पीडीएफ भी लॉन्च अग्रसेन भवन में जुटा अग्रवाल समाज, 3 से 11 अक्टूबर तक नौ दिवसीय आयोजन की रूपरेखा साझा; *अग्रसेन जयंती 2026 के “अग्र उत्सव” की पत्रिका का आज होगा विमोचन* *लाखझार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़,विधायक गोमती साय ने कथा में शामिल होकर किया श्रवण* *यजमान टिकेश्वर यादव सहित परिवार ने शहरवासियों से कथा में पहुंचने की अपील* *भारी बारिश और बाढ़ के बीच जशपुर पुलिस की विशेष अपील—जरूरत न हो तो यात्रा से बचें, घर पर रहें सुरक्षित* *एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने जिलेवासियों से सतर्क रहने की अपील की, पुल-पुलिया, जलभराव और नदी-नालों वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश पत्थलगांव जनपद पंचायत सभागार में विधायक गोमती साय ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक अग्रसेन जयंती की पत्रिका हुई जारी, शोभायात्रा से लेकर सांस्कृतिक आयोजनों तक पूरा कार्यक्रम तय महाराजा अग्रसेन जयंती की पत्रिका का हुआ विमोचन, डिजिटल पीडीएफ भी लॉन्च अग्रसेन भवन में जुटा अग्रवाल समाज, 3 से 11 अक्टूबर तक नौ दिवसीय आयोजन की रूपरेखा साझा; *अग्रसेन जयंती 2026 के “अग्र उत्सव” की पत्रिका का आज होगा विमोचन* *लाखझार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़,विधायक गोमती साय ने कथा में शामिल होकर किया श्रवण* *यजमान टिकेश्वर यादव सहित परिवार ने शहरवासियों से कथा में पहुंचने की अपील* *भारी बारिश और बाढ़ के बीच जशपुर पुलिस की विशेष अपील—जरूरत न हो तो यात्रा से बचें, घर पर रहें सुरक्षित* *एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने जिलेवासियों से सतर्क रहने की अपील की, पुल-पुलिया, जलभराव और नदी-नालों वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश पत्थलगांव जनपद पंचायत सभागार में विधायक गोमती साय ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक
PATHALGAON PATHALGAON
27 Sep 2026

*अग्रसेन जयंती 2026 के “अग्र उत्सव” की पत्रिका का आज होगा विमोचन*

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

*अग्रसेन जयंती 2026 के “अग्र उत्सव” की पत्रिका का आज  होगा विमोचन*
*अग्रवाल सभा, महिला मंडल व नवयुवक समिति के पदाधिकारियों सहित समाजजन होंगे शामिल, 3 से 11 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन*

पत्थलगांव। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 2026 को लेकर अग्रवाल समाज पत्थलगांव द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में दिन रविवार, 27 सितंबर को शाम 4 बजे अग्रवाल भवन, पत्थलगांव में “अग्र उत्सव” की पत्रिका का विमोचन एवं डिजिटल पीडीएफ लॉन्चिंग किया जाएगा।

अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल एवं नवयुवक समिति के समस्त पदाधिकारियों सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहेंगे। विमोचन के दौरान आगामी अग्रसेन जयंती समारोह से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं आयोजन की विस्तृत जानकारी समाजजनों के समक्ष रखी जाएगी।

इस वर्ष पत्थलगांव में 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नौ दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत 3 अक्टूबर को अग्रसेन चौक में सुबह 9 बजे महाराजा अग्रसेन जी की आरती एवं जयंती समारोह के शुभारंभ के साथ होगी। इसी दिन दोपहर बाद अग्र मंगल पाठ सहित विभिन्न आयोजन होंगे।

वहीं 8 अक्टूबर को अग्र मैराथन, 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से भव्य शोभायात्रा तथा 11 अक्टूबर को जयंती समारोह के समापन अवसर पर भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूरे नौ दिनों के दौरान खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियां भी होंगी। अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष नेहल अग्रवाल सहित यश अग्रवाल, नमन अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, आर्यन अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, प्रियश अग्रवाल, वीर अग्रवाल,अक्षत अग्रवाल,आदित्य अग्रवाल,विशेष अग्रवाल,सोमिल अग्रवाल,निहार अग्रवाल के साथ नवयुवक समिति के सभी सदस्यों ने समाजजनों से पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित होकर “अग्र उत्सव” के शुभारंभ के साक्षी बनने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पत्रिका में अग्रसेन जयंती के सभी प्रमुख आयोजनों की जानकारी उपलब्ध रहेगी, जिससे समाज के प्रत्येक सदस्य को कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं सहभागिता की जानकारी मिल सकेगी।




Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"