BREAKING
*छठ घाट के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत, भोजपुरी समाज की मांग को मिली मंजूरी* अग्रसेन जयंती की पत्रिका हुई जारी, शोभायात्रा से लेकर सांस्कृतिक आयोजनों तक पूरा कार्यक्रम तय महाराजा अग्रसेन जयंती की पत्रिका का हुआ विमोचन, डिजिटल पीडीएफ भी लॉन्च अग्रसेन भवन में जुटा अग्रवाल समाज, 3 से 11 अक्टूबर तक नौ दिवसीय आयोजन की रूपरेखा साझा; *अग्रसेन जयंती 2026 के “अग्र उत्सव” की पत्रिका का आज होगा विमोचन* *लाखझार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़,विधायक गोमती साय ने कथा में शामिल होकर किया श्रवण* *यजमान टिकेश्वर यादव सहित परिवार ने शहरवासियों से कथा में पहुंचने की अपील* *भारी बारिश और बाढ़ के बीच जशपुर पुलिस की विशेष अपील—जरूरत न हो तो यात्रा से बचें, घर पर रहें सुरक्षित* *एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने जिलेवासियों से सतर्क रहने की अपील की, पुल-पुलिया, जलभराव और नदी-नालों वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश *छठ घाट के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत, भोजपुरी समाज की मांग को मिली मंजूरी* अग्रसेन जयंती की पत्रिका हुई जारी, शोभायात्रा से लेकर सांस्कृतिक आयोजनों तक पूरा कार्यक्रम तय महाराजा अग्रसेन जयंती की पत्रिका का हुआ विमोचन, डिजिटल पीडीएफ भी लॉन्च अग्रसेन भवन में जुटा अग्रवाल समाज, 3 से 11 अक्टूबर तक नौ दिवसीय आयोजन की रूपरेखा साझा; *अग्रसेन जयंती 2026 के “अग्र उत्सव” की पत्रिका का आज होगा विमोचन* *लाखझार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़,विधायक गोमती साय ने कथा में शामिल होकर किया श्रवण* *यजमान टिकेश्वर यादव सहित परिवार ने शहरवासियों से कथा में पहुंचने की अपील* *भारी बारिश और बाढ़ के बीच जशपुर पुलिस की विशेष अपील—जरूरत न हो तो यात्रा से बचें, घर पर रहें सुरक्षित* *एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने जिलेवासियों से सतर्क रहने की अपील की, पुल-पुलिया, जलभराव और नदी-नालों वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश
PATHALGAON PATHALGAON
29 Sep 2026

*छठ घाट के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत, भोजपुरी समाज की मांग को मिली मंजूरी*

Author Photo

Rajesh Agrawal

Khabar Hatkar Verified Reporting Desk

*छठ घाट के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत, भोजपुरी समाज की मांग को मिली मंजूरी*
*पूरन तालाब स्थित छठ घाट पर बनेगी पचरी, समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक गोमती साय का जताया आभार*

पत्थलगांव। शहर के पूरन तालाब स्थित छठ घाट के विकास को लेकर भोजपुरी समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। छठ पर्व के दौरान भोजपुरी समाज द्वारा पत्थलगांव विधायक गोमती साय से छठ घाट पर पचरी निर्माण की मांग रखी गई थी। विधायक ने मांग पर अनुशंसा करते हुए इसके लिए पहल की थी। अब पचरी निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है।

राशि स्वीकृत होने की जानकारी मिलते ही भोजपुरी समाज में खुशी का माहौल है। समाज के अध्यक्ष धनंजय तिवारी, संरक्षक मनोज तिवारी के अलावा समाज के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक गोमती साय के प्रति आभार जताया। समाज के सदस्यों ने कहा कि छठ घाट पर पचरी निर्माण होने से छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और घाट का व्यवस्थित विकास हो सकेगा।

विधायक गोमती साय ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग और जनहित से जुड़े कार्य हमेशा उनकी प्राथमिकता में हैं। छठ घाट पर पचरी निर्माण की मांग को शासन स्तर पर आगे बढ़ाया गया, जिसके परिणामस्वरूप अब 15 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। उन्होंने राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि पूरन तालाब स्थित छठ घाट पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ महापर्व मनाने पहुंचते हैं। ऐसे में पचरी निर्माण को घाट की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

Rajesh Agarwal

Director | Khabar hatakar

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"